बनारस से कोरबा जा रही बस पलटी, 19 यात्री हुए घायल; दो की हालत गंभीर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अंबिकापुर 29 जुलाई 2023। बनारस से कोरबा जा रही यात्री बस अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्यमार्ग में शनिवार तड़के अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में बस में सवार 50 यात्रियों में करीब 19 यात्री घायल हो गए। हादसा एनएच 130 पर चल रहे पुल निर्माण के कारण बनाए गए बाइपास मार्ग पर हुआ। घायलों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां से दो को गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कालेज अस्तपाल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बनारस से कोरबा के लिए चलने वाली सिद्धार्थ यात्री बस शनिवार सुबह करीब चार बजे उदयपुर थाना अंतर्गत ग्राम दावा के पास पहुंची। राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में दावा के पास नदी में निर्माणाधीन पुल के कारण वाहनों के आवगमन के लिए बनाए गए बाइपास से गुजर रही बस अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में बीच सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान बस में सवार अधिकांश यात्री सो रहे थे।  हादसे में बस में सवार कमलेश उपाध्याय (55) निवासी भदोही यूपी, झुमुक साहू (36) कवर्धा, पुष्पा देवी (32) कवर्धा, गीता श्रीवास्तव (50) जोनपुर यूपी, कृपा शंकर श्रीवास्तव (50) जोनपुर यूपी, रवि वर्मा (33) सोनभद्र, रायकुमार (63) प्रतापगढ़, उमेश दुबे (32) कोरबा, छवी लाल (27) यूपी, विकास साहू (05) कवर्धा सहित 19 यात्रियों को चोटें आई हैं। सूचना पर उदयपुर पुलिस बल मौके पर पहुंची। संजीवनी एक्सप्रेस व अन्य वाहनों से घायलों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को गंभीर अवस्था में मेडिकल कालेज अंबिकापर रेफर कर दिया गया। कुछ घायलों का उपचार उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने उन्हें अन्य बसों के माध्यम से गंतव्य के लिए रवाना किया।

थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि हादसा संभवतः बस के चालक को झपकी आ जाने के कारण हुआ है। हादसे के बाद बस के चालक एवं परिचालक फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। दो घायलों को मेडिकल कालेज रिफर किया गया है। अन्य घायलों की हालत सामान्य है।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने झूठे आरोप लगाने वालों के विरुद्ध किया पुलिस अधीक्षक से शिकायत

शेयर करेदुष्प्रचार करने वाले अपराधिक तत्वों के विरुद्ध मानहानि का दयार किया मुकदमा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 29 जुलाई 2023। जब कोई व्यक्ति जनता के लिए लड़ता है, सत्य के साथ रहता है, तो रास्ते में उसके बहुत रुकावट आती है, और जब लोग किसी के प्रतिभा,किसी के जनाधार, लोकप्रियता से […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान