जयसिंह अग्रवाल के नामांकन में शामिल हुईं कुमारी शैलजा, कहा- सभी छोटे-बड़े नेता मिकलर लड़ेंगे चुनाव

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 26 अक्टूबर 2023। कोरबा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नामांकन दाखिले को लेकर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा कोरबा पहुंची। मुड़ापार हेलीपैड पर प्रत्याशी सहित पार्टी के पदाधिकारी व सदस्यों ने उनका स्वागत किया। यहां से वह नामांकन दाखिल करने के प्रत्याशियों के साथ कलेक्ट्रेट के पहुंची। नामांकन दाखिले के दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ घंटाघर ओपन थियेटर के मैदान में मौजूद रही। कोरबा विधानसभा से राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, पालीतानाखार से दिलेश्वरी सिदार, रामपुर विधानसभा से फूल सिंह राठिया, कटघोरा से पुरुषोत्तम कंवर चारों विधानसभा से प्रत्याशी कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, कोरबा प्रत्याशी जय सिंह अग्रवाल, रामपुर प्रत्याशी फुल सिंह राठिया, कटघोरा प्रत्याशी पुरुषोत्तम कंवर भी साथ में मौजूद रहे। 

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि सब मिलकर चुनाव लडेंगे, जो टिकट नहीं मिलने से असंतुष्ट हैं, उनसे चर्चा की जा रही है। सभी साथ मिलकर काम करेंगे और इस बार भी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बन रही है। काफी वोटों से लीड कर रही है। कांग्रेस मजबूत स्थिति में है।

Leave a Reply

Next Post

अपना विश्व रिकॉर्ड तोड़ जीते सुमित अंतिल, अंकुर दोहरा स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बने

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2023। पैरा एशियाई खेलों में भारत अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के नजदीक पहुंच गया है। पांच वर्ष पहले जकार्ता में उसने 16 स्वर्ण समेत 70 पदक जीते थे। भारतीय दल इन खेलों के तीसरे दिन ही 15 स्वर्ण, 20 रजत और 29 कांस्य […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग