छत्तीसगढ़: 10 दिन में तीन नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों को मिली एक और बड़ी कामयाबी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

सुकमा 1 अगस्त 2022 । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है। घटना सुबह सात बजे की है।  पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि मुठभेड़ सुबह भंडारपदार गांव के पास एक जंगल में हुई। उन्होंने बताया, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। 

इसके बाद डीआरजी जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें एक नक्सली को मार गिराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया, मृतक की पहचान माओवादियों की संभागीय समिति के सदस्य (डीवीसी) माडवी हद्मा के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया, पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

दस दिन में तीन नक्सली ढेर

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पिछले दस दिनों में यह तीसरी ऐसी घटना है जिसमें सुकमा जिले में तीन नक्सलियों को मार गिराया गया है। 29 जुलाई को 5 लाख रुपये का इनामी को बिंद्रापानी गांव के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। इसके बाद फूलबगड़ी इलाके में एक अन्य उग्रवादी को मार गिराया गया था। 

Leave a Reply

Next Post

बलौदाबाजार में दो लोागों ने पैसे देने के बहाने बच्ची के साथ कई दिनों तक किया दुष्कर्म, एक आरोपी 76 साल का

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बलौदाबाजार 1 अगस्त 2022 । छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 13 साल की बच्ची के के साथ दो लोगों ने कई दिनों तक दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक एक 76 साल के बूढ़े शख्स ने लड़की […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग