मैं एकनाथ शिंदे को उड़ा दूंगा… महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 11 अप्रैल 2023। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। महाराष्ट्र पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन करके कॉलर ने कहा कि मैं एकनाथ शिंदे को उड़ा दूँगा और इतना कहकर उसने फ़ोन कट कर दिया। बता दें कि यह धमकी भरा कॉल पुलिस कंट्रोल रूम में आया जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक कॉलर को ट्रेस कर लिया गया है और आरोपी ने नशे में कॉल किया था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को ‘नुकसान पहुंचाने की धमकी’ देने के आरोप में पुलिस ने पुणे से 42 वर्षीय एक शख्स को पकड़ा है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुंबई के एक अस्पताल में ‘वार्ड ब्वाय’ का काम करने वाले आरोपी राजेश अगवाने ने सोमवार की रात पुलिस नियंत्रण कक्ष में कथित तौर पर नशे की हालत में फोन किया था। पुणे के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “सोमवार की रात, आरोपी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष नंबर 112 पर फोन किया और चिकित्सा सहायता मांगी।
उसे 108 (एम्बुलेंस सेवा) नंबर पर फोन करने के लिए कहा गया। लेकिन उसने फिर से पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन किया, धमकी भरी भाषा में बात की और मुख्यमंत्री को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।” अधिकारी के मुताबिक, ऐसा लग रहा था कि उस वक्त आरोपी नशे में था।

अधिकारी ने कहा,उसकी पत्नी वहां मौजूद थी, उसने अपने पति से फोन लिया और नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों को बताया कि उसका पति नशे में है और वह नहीं जानता कि वह क्या कह रहा है। महिला ने अपने पति की बातों पर ध्यान न देने का अनुरोध किया। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को पुणे के वारजे इलाके से पकड़ा गया था। फिलहाल आगे की जांच जारी है। 

Leave a Reply

Next Post

पहली बार बाघ ने किया हाथी का शिकार, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मिला डेढ़ साल के हाथी का शव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   उमरिया 11 अप्रैल 2023।  मध्यप्रदेश के उमरिया में स्थित बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली हाथी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। खास बात यह कि यह बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश में पहला मामला है जब एक बाघ ने […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय