वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर, 22 जुलाई 2026। जिले सहित छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, मार्गदर्शक – जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक- 3 बिलासपुर ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों वार्ड, दर्जनों ग्राम और बिलासपुर महानगर जिले में वर्षा के कारण जो हाहाकार मचा है, लोगों के मकान टूट गए हैं, खाने के लिए दिक्कत हो रही है, फसल, पशुधन प्रभावित हुई है विशेष कर निम्न वर्गीय एवं मध्यम वर्ग की परिवार के रीड की हड्डी टूट गई है, ऐसे समय में प्रदेश के सरकार प्रभावित परिवारों का व्यापक स्तर पर सर्वे करवाकर उन्हें पर्याप्त मुआवजा राशि प्रदान करें, ताकि उनका संबल बना रहे,, और उनके नुकसान की भरपाई हो सके। ऐसी प्राकृतिक आपदा के समय में राज्य सरकार का एक अभिभावक के रूप में प्रभावीत जनों के समक्ष साथ खड़े होकर उनके प्रति सहयोग करना उनका नैतिक दायित्व भी बनता हैl विदित हो की विगत चार-पांच दिनों से लगातार बारिश से बेलतरा विधानसभा और बिलासपुर महानगर में हजारों- लाखों लोग प्रभावित हुए हैं, जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। त्रिलोक श्रीवास ने यह मांगे राज्य सरकार से किया है।

Leave a Reply

Next Post

मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब

शेयर करेउत्तर से ओडिशा तक हाहाकार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली, 22 जुलाई 2026। असम में मानसूनी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। राज्य के एक बड़े हिस्से में जलप्रलय जैसे हालात बन गए हैं, जहां चारों तरफ केवल पानी ही पानी नजर आ रहा है और हर तरफ तबाही का […]

You May Like

'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट