शेयर मार्केट निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी,14 लोगों से 1.77 करोड़ ऐंठने का आरोप; मामला दर्ज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 01 जून 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शेयर मार्केट में डीमैट अकाउंट खुलवाने के नाम पर 14 लोगों से 1 करोड़ 77 लाख 10 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एक पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, दरोगापारा निवासी संजय मिश्रा ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में उनकी मुलाकात पश्चिम बंगाल के कलीराहाट स्थित ईटला कोरापारा निवासी विश्वजीत देवनाथ से हुई थी। विश्वजीत ने खुद को एलईडी बल्ब मैन्युफैक्चरिंग और शेयर मार्केट ट्रेडिंग का कारोबारी बताया था।

संजय मिश्रा के अनुसार, विश्वजीत ने उन्हें शेयर मार्केट में निवेश करने और डीमैट अकाउंट खुलवाने का झांसा दिया। उसने दावा किया कि निवेश करने पर प्रतिमाह 6 प्रतिशत ब्याज के साथ मूलधन भी वापस मिलेगा। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक रायगढ़ से 12 लाख रुपये का ऋण लेकर विश्वजीत द्वारा बताए गए जीटीजी प्रोडक्ट सर्विस के खाते में राशि जमा कराई। शुरुआत में आरोपी चार से पांच माह तक नियमित रूप से ब्याज का भुगतान करता रहा। इसके बाद उसने अधिक लाभ का लालच देकर अतिरिक्त निवेश करने के लिए कहा। संजय मिश्रा ने अपने साथियों विकास साहू, राकेश कुमार मनहर, रितेश साव, देव कश्यप, सुनील पाणिग्राही, शिशुपाल, कृष्णा पांडेय, कृष्णा द्विवेदी, राकेश सरकार, लोचन पटेल, मनील गुप्ता, श्रीमंत मिश्रा और अजय वर्मा से भी निवेश कराया। कुल मिलाकर एक करोड़ 77 लाख 10 हजार रुपये निवेश किए गए।

बाद में निवेशकों को पता चला कि शेयर बाजार में लेनदेन के लिए डीमैट अकाउंट आवश्यक होता है। विश्वजीत देवनाथ ने डीमैट अकाउंट खुलवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन किसी भी निवेशक को उससे संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद उन्हें ठगी की आशंका हुई। पीड़ित संजय मिश्रा की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी विश्वजीत देवनाथ के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

हर बार मुझे ही आगे बढ़कर जिम्मेदारी नहीं निभानी पड़ती : कोहली

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 जून 2026। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वर्षों तक उम्मीदों का बोझ उठाने वाले विराट कोहली ने रविवार को कहा कि मौजूदा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम की सबसे बड़ी ताकत यह है कि उसमें कई मैच जिताने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं और […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव