देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर दिल्‍ली, टॉप-10 में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के आठ शहर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

देश के सबसे प्रदूषित शहरों में फरीदाबाद पहले स्‍थान पर रहा और टॉप-10 शहरों में पांच हरियाणा के और उत्तर प्रदेश के तीन शहर शामिल हैं

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्‍ली 28 नवंबबर 2021। दिल्‍ली में तमाम कोशिशों के बावजूद प्रदूषण पर लगाम नहीं लग रही है. आज सुबह देश के सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्‍ली दूसरे स्‍थान पर रहा. वायु गुणवत्ता सूचकांक के मुताबिक दिल्‍ली की हवा ‘बेहद खराब’ रिकॉर्ड की गई. हालांकि एक दिन पहले दिल्‍ली की हवा ज्‍यादा जहरीली थी, जिसमें मामूली सुधार हुआ है. देश के सबसे प्रदूषित शहरों में फरीदाबाद पहले स्‍थान पर रहा और टॉप-10 शहरों में पांच हरियाणा के और उत्तर प्रदेश के तीन शहर शामिल हैं.

दिल्‍ली में आज सुबह AQI का स्‍तर 397 रिकॉर्ड किया गया. इससे ठीक एक दिन पहले यह 406 रिकॉर्ड किया गया. AQI में कुछ कमी आने से दिल्‍ली की हवा में कुछ सुधार हुआ और वह गंभीर से बेहद खराब की स्थिति में पहुंच गई. वहीं देश के सबसे प्रदूषित शहरों में पहले स्‍थान पर हरियाणा का फरीदाबाद रहा, जहां AQI स्‍तर 401 रिकॉर्ड किया गया. वहीं एक दिन पहले यह 421 था. 

देश के सबसे प्रदूषित शहरों में फरीदाबाद और दिल्ली के बाद मेरठ (379) तीसरे, बागपत (375) चौथे और बहादुरगढ़ (375) पांचवें स्‍थान पर रहा. इसके बाद क्रमश: जींद (369), हिसार (367), नोएडा (356), सिंगरौली (355) और गुरुग्राम (355) का स्‍थान आता है. 

देश के सबसे प्रदूषित 10 शहरों में पांच शहर हरियाणा के हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के तीन और मध्‍य प्रदेश का एक शहर शामिल है. देश के 25 शहरों की आबोहवा ‘गंभीर’ या ‘बेहद खराब’ की श्रेणी में है. इनमें से ज्‍यादातर शहर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हैं.

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्‍ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगा रखा है. साथ ही दिल्‍ली सरकार की ओर से भी कई आपात उपायों की घोषणा की गई है. 

Leave a Reply

Next Post

ओडिशा की आदिवासी महिला का कमाल: 45 साल की आशा वर्कर मतिल्दा कुल्लू दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं में शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 नवंबर 2021 । ओडिशा की 45 साल की आदिवासी महिला और आशा वर्कर मतिल्दा कुल्लू को फोर्ब्स ने दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है। कुल्लू सुंदरगढ़ जिले की बड़ागांव तहसील के गर्गडबहल गांव में पिछले 15 साल […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान