‘BJP की विचारधारा सबके लिए काम करने की सीख देती है’, नितिन गडकरी बोलें- मुसलमानों के खिलाफ नहीं

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 10 जनवरी 2026। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा की विचारधारा जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी के लिए काम करने की सीख देती है और पार्टी मुसलमानों के खिलाफ नहीं है। नागपुर में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा का लक्ष्य समाज के हर वर्ग का विकास करना है और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता। गडकरी ने कहा कि कुछ विपक्षी नेता जानबूझकर यह भ्रम फैलाते हैं कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ है या सत्ता में आने पर हिंसा होगी। उन्होंने इसे पूरी तरह गलत बताया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को बिना किसी पक्षपात के सभी के लिए काम करना सिखाती है। उनके अनुसार, पार्टी की राजनीति नफरत नहीं, विकास और एकता पर आधारित है।

आतंकवाद के खिलाफ, धर्म के नहीं- गडकरी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ नहीं, बल्कि आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जो मुसलमान इस देश के लिए बलिदान देते हैं, वे उतने ही प्रिय हैं जितने हिंदू। उन्होंने यह भी कहा कि कोई मस्जिद जाए, गुरुद्वारा जाए या बुद्ध विहार, लेकिन सबका खून एक है और हम सभी भारतीय हैं।

नगर निगम चुनाव को लेकर दावा
गडकरी ने कहा कि अगर 15 जनवरी को होने वाले नागपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता है, तो जनता की सभी उम्मीदें और सपने पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए ठोस योजनाएं तैयार हैं और उनका सीधा लाभ आम लोगों को मिलेगा।

उम्मीदवारों की गारंटी खुद लूंगा- गडकरी
उन्होंने कहा कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन के उम्मीदवारों की कार्यक्षमता की गारंटी वह खुद लेते हैं। गडकरी ने अपने और महाराष्ट्र सरकार द्वारा कराए गए बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सड़क, परिवहन और शहरी विकास के क्षेत्र में बड़े काम किए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

बिना मंजूरी के पेड़ों की अवैध कटाई, विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, तत्काल रोक की मांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 10 जनवरी 2026। विधायक विक्रम मंडावी ने जिले में इन दिनों वन विभाग द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार पेड़ों की कटाई करवाये जाने को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि वन विभाग […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ