गाजियाबाद हत्याकांड पर मायावती का सरकार को अल्टीमेटम-‘चुनाव नजदीक हैं, सतर्क रहे प्रशासन, दोषियों को मिले कड़ी सजा’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 30 मई 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) अध्यक्ष मायावती ने गाजियाबाद जिले के खोड़ा क्षेत्र में नौजवान सूर्या चौहान के हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की है। मायावती ने हत्या की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अति दुखद और चिंताजनक बताया और प्रदेश सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की। मिली जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर जारी बयान में मायावती ने कहा कि ‘यू.पी. के जिला गाजियाबाद में खोड़ा के एक नौजवान युवक सूर्या चौहान की हुई हत्या की घटना अति दुखद व चिंताजनक है। इस तरह की घटनाएं आएदिन सामने आ रही हैं, जिनकी रोकथाम के लिए शासन और प्रशासन को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।’ उन्होंने मांग की कि इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें कानूनी रूप से कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने यह भी चेताया कि ‘जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जाएगा, ऐसी घटनाओं के व्यापक दुष्परिणाम होंगे। अत: सरकार पूरी तरह सतर्क रहे।

फोन कर बुलाया और चाकुओं से गोदकर कर दी सूर्या की बेरहमी से हत्या
बसपा प्रमुख का यह बयान ऐसे समय में आया है जब प्रदेश में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। पुलिस प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वह इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करे। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र से एक हत्या का मामला सामने आया है। यहां 17 वर्षीय सूर्या प्रताप चौहान की 28 मई (बकरीद) की शाम उसके ही कुछ पूर्व परिचित मुस्लिम दोस्तों ने चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोप है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए सूर्या को पहले फोन करके चौधरी स्कूल के पास वाली गली में बुलाया था।

Leave a Reply

Next Post

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 6 की मौत, 40 से अधिक घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अनूपपुर 30 मई 2026। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शुक्रवार शाम को श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव