विवादास्पद तरीके से आउट होने वाले बेयरस्टो ने गुस्से में पैट कमिंस से मिलाया हाथ, याद आए कोहली और गंभीर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 जुलाई 2023। एशेज का दूसरा टेस्ट काफी विवादों में रहा। जहां एक तरफ जॉनी बेयरस्टो का स्टंप आउट होना विवादों में रहा तो दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा के साथ MCC मेंबर्स की बदतमीजी भी खूब चर्चाओं में रही। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट 43 रन से जीतकर पांच मैचों की एशेज सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अब मैच के बाद का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें बेयरस्टो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस से गुस्से में हाथ मिलाते दिख रहे हैं। इस घटना ने आईपीएल 2023 में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच विवाद की यादों को ताजा कर दिया।

याद आए कोहली और गंभीर

बेयरस्टो को लगा था कि बॉल डेड हो चुकी है और वह क्रीज छोड़कर आगे निकल आए। तभी ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने गेम अवेयरनेस दिखाते हुए गेंद स्टंप्स पर दे मारी। इसके बाद थर्ड अंपायर ने बेयरस्टो को आउट करार दिया। यहीं से इंग्लैंड के लिए मैच पलट गया था और टीम हार गई थी। हालांकि, बेयरस्टो ने इस घटना पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन पोस्ट मैच हैंडशेक के दौरान उन्होंने कमिंस को घूरकर देखा। ऐसी ही घटना आईपीएल 2023 के दौरान भी घटी थी जब लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच में विवाद हुआ था। तब एलएसजी के मेंटर गंभीर ने गुस्से में कोहली से हाथ मिलाया था।

कमिंस से पूछे गए अजीबोगरीब सवाल

मैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा था- मुझे लगता है कि कैरी ने बेयरस्टो को आगे निकलते कुछ गेंद पहले ही देखा था। उन्होंने इसे नोटिस किया और बार-बार ये होता देख गेंद सीधे स्टंप्स पर फेंक दिया। मुझे लगा कि यह पूरी तरह से निष्पक्ष था। ऐसा करना नियमों में है। कुछ लोग असहमत हो सकते हैं, लेकिन स्टार्क के कैच की तरह, नियमों से ही खेल चलता है और मैं इसे ऐसे ही देखता हूं। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमिंस को पत्रकारों के कुछ अजीब सवालों का भी सामना करना पड़ा।

एक पत्रकार ने पूछा, “क्या आपको लगता है कि बेयरस्टो के आउट होने के बाद, जो कि नियम के दायरे में था, इस पर कोई विवाद नहीं है, लेकिन क्या हमें बाद में इस सीरीज में मांकड़िंग या अंडरआर्म बॉलिंग तक देखने का खतरा है?” इस पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने जवाब दिया- यह निर्भर करता है कि विकेट कितना सपाट है। यह एक विकल्प हो सकता है। इस जवाब पर वहां बैठे लोग खूब हंसे थे। 

Leave a Reply

Next Post

भाजपा संगठन में बड़े बदलाव: चार राज्य के प्रदेशाध्यक्ष बदले, एक केंद्रीय मंत्री और एनटीआर की बेटी को भी जिम्मेदारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 जुलाई 2023। भाजपा ने मंगलवार को संगठन में बड़े बदलाव किए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। एनटीआर की बेटी और तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू की रिश्तेदार डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला