देशभक्ति, डायलॉग और धुआंधार एक्शन का विस्फोट: “द रिटर्न ऑफ द आर्मी मैन” से कांपेगा दुश्मन

admin
शेयर करे

जब परदे पर उतरा फौज का जज़्बा: नय्यूम खान की ‘आर्मी मैन’ ने ट्रेलर से ही बांधा समां

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 23 जनवरी 2026। जब सिनेमा देशभक्ति की भावना से जुड़ता है, तो वह सिर्फ़ मनोरंजन नहीं रहता, बल्कि जज़्बात बन जाता है। ऐसी ही एक दमदार और जोशीली पेशकश है हिन्दी एक्शन फिल्म “द रिटर्न ऑफ द आर्मी मैन”, जिसका धुरंधर ट्रेलर लॉन्च होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। देश की सेना को समर्पित इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन, सीटीमार डायलॉग्स और राष्ट्रप्रेम का जोश देखने को मिलता है, जो बड़े पर्दे पर तहलका मचाने को तैयार है। मुंबई के वेदा कुंबा थिएटर में आयोजित भव्य समारोह में नय्यूम खान की बहुप्रतीक्षित हिन्दी फिल्म “द रिटर्न ऑफ द आर्मी मैन” का म्यूजिक और ट्रेलर लॉन्च किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में फिल्म से जुड़े कलाकारों और मेहमानों की मौजूदगी ने माहौल को खास बना दिया।

जैसे ही फिल्म का ट्रेलर स्क्रीन पर आया, थिएटर तालियों और सीटियों से गूंज उठा। ट्रेलर में देशभक्ति की भावना, खून खौलाने वाला एक्शन और कुछ ज़बरदस्त डायलॉग्स ने दर्शकों की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया।

फिल्म के हीरो नय्यूम खान के संवाद—

“तुम्हारे बाप का बाप टाइगर” और

“हाथ के साथ कंधा भी उखाड़ देंगे”

ट्रेलर को यादगार बना देते हैं।

एक्शन के साथ-साथ फिल्म का म्यूजिक भी इसकी बड़ी ताकत है। रोमांटिक गीत “हम तेरे हो गए” को भी लॉन्च के दौरान दिखाया गया, जिसमें नय्यूम खान का अभिनय दर्शकों को प्रभावित करता है। नयूम खान फिल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म की टैगलाइन है-“छीन ले दुश्मन का सुख चैन – द रिटर्न ऑफ द आर्मी मैन”, जो फिल्म के तेवर को साफ़ बयान करती है। फिल्म का निर्देशन 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले बाबू भट्ट ने किया है, जबकि निर्माता और हीरो दोनों की भूमिका में नय्यूम खान नज़र आ रहे हैं। फिल्म में मनोज जोशी, गोविंद नामदेव, शहबाज़ खान, बाहुबली फेम विलेन प्रभाकर, मुकेश भट्ट, ज्ञान प्रकाश और शालिनी चौहान जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान नय्यूम खान ने भावुक होते हुए कहा कि यह फिल्म उन्होंने देश की सेना को समर्पित की है और इसकी कहानी कहीं-न-कहीं पहलगाम मामले और ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरित है। उन्होंने अपने परिवार और सह-कलाकारों का भी आभार व्यक्त किया।

वहीं निर्देशक बाबू भट्ट ने कहा कि “आर्मी मैन” सिर्फ़ एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि देशभक्ति का संदेश देने वाली कहानी है, जो यह बताती है कि देश पर बुरी नज़र डालने वालों का अंजाम हमेशा बुरा होता है। उदयपुर और मुंबई में 45 दिनों में पूरी हुई इस फिल्म को हिन्दी के साथ तीन अन्य भाषाओं में भी डब किया गया है।

शहबाज़ खान ने कहा कि देश के लिए बनी फिल्मों में काम करने से कलाकार के अंदर एक अलग ही ऊर्जा आ जाती है और इस फिल्म में उनका पुलिस अधिकारी का किरदार दर्शकों को जरूर पसंद आएगा। 6 फरवरी को ऑल इंडिया रिलीज होने जा रही “द रिटर्न ऑफ द आर्मी मैन” देशभक्ति सिनेमा पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक ज़ोरदार सिनेमाई अनुभव बनने का पूरा दम रखती है।

Leave a Reply

Next Post

नोएडा और अहमदाबाद में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मची अफरा-तफरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 जनवरी 2026। नोएडा के कुछ निजी स्कूलों को ई-मेल के माध्यम से धमकी मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया है। इस गंभीर घटना के तत्काल बाद, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। विभिन्न थानों से पुलिस […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप