उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास, चौथी बार मिस यूनिवर्स इंडिया जज कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 26 अगस्त 2026। अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला ने मिस यूनिवर्स इंडिया को लगातार चौथी बार जज कर एक खास उपलब्धि हासिल की है। उनकी टीम के मुताबिक, लगातार चार बार जज बनने की यह उपलब्धि वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस खास शाम उर्वशी तिरंगे रंग के खूबसूरत गाउन में नजर आईं, जिसने उनकी मौजूदगी में ग्लैमर के साथ देशभक्ति का रंग भी भर दिया।

उर्वशी ने इस उपलब्धि को लेकर कहा, “मिस यूनिवर्स इंडिया में जज के तौर पर मेरी लगातार चौथी उपस्थिति ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। मैं इसके लिए बेहद विनम्र और दिल से आभारी हूं।” उन्होंने आगे कहा, “आज, जब मैं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 को तिरंगे रंग के गाउन में जज कर रही हूं, तो मुझे भारतीय होने पर बेहद गर्व है।”

इस शाम को और यादगार बनाया भारत की पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ उनका मिलना। उर्वशी ने सुष्मिता को अपनी पहली मेंटर और गुरु बताते हुए कहा, “वह वह महिला हैं जिन्होंने मुझे उड़ने के लिए पंख दिए।”ब्यूटी पेजेंट से फिल्मों और ग्लोबल एंटरटेनमेंट तक पहुंची उर्वशी के लिए यह पल उपलब्धि, भारतीय गौरव और गुरु के प्रति कृतज्ञता—तीनों का खूबसूरत संगम बन गया।

Leave a Reply

Next Post

शॉपिंग होगी और भी स्टाइलिश, सारा अली खान ने पेश किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

शेयर करेफैशन बना रिवॉर्ड का नया अड्डा, सारा अली खान के साथ लॉन्च हुई क्रेडिट कार्ड की ग्लैमरस रेंज छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 26 अगस्त 2026।  फैशन, ब्यूटी और शॉपिंग के शौकीनों के लिए शॉपर्स स्टॉप और आरबीएल बैंक ने तीन-स्तरीय को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो लॉन्च किया है। गोल्ड, […]

You May Like

दो करोड़ की चांदी से सजा बिजासन मंदिर का गर्भगृह....|....नेपाल में फिर आई तबाही: गांवों में मचा हड़कंप....|....भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज रायपुर में, स्मृति मंधाना संभालेंगी कमान....|....52 हाथियों के दल से गांव में दहशत: स्कूल-हॉस्टल खाली....|....नवरात्रि के पहले दिन सेवा भारती ने कराया कन्या भोज....|....कोल इंडिया चेयरमैन ने किया एसईसीएल की गेवरा खदान का दौरा....|....चौथी के छात्र को प्रिंसिपल ने मारा थप्पड़....|....नौवीं-दसवीं का सिलेबस बदलेगा, 2027-28 से लागू होंगी नई किताबें....|....कनॉट प्लेस से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया....|....शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना