बाबरी विध्वंस की बरसी पर ओवैसी का ट्वीट, नई पीढ़ी को बताइए, अयोध्या में 400 साल खड़ी थी हमारी मस्जिद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

हैदराबाद 06 दिसंबर 2020। बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर अपने समर्थकों से कहा है कि वे आने वाली पीढ़ियों को याद दिलाएं और उन्हें सिखाएं कि 400 सालों तक अयोध्या में बाबरी मस्जिद खड़ी थी।  हमारे पूर्वज इस मस्जिद के हॉल में इबादत करते थे और इसके आंगन में रोजा तोड़ते थे।  जब उनकी मौत हो जाती थी तो आस-पास के कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया जाता था। 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद ये बाबरी विध्वंस की पहली बरसी है. बाबरी विध्वंस के सभी आरोपी भी अदालत से बरी हो चुके हैं।  

AIMIM सांसद ओवैसी ने कहा कि इस नाइंसाफी को कभी नहीं भूलना चाहिए।  उन्होंने अगले ट्वीट में कहा कि 22-23 दिसंबर 1949 की रात को हमारी बाबरी मस्जिद को अपवित्र किया गया और 42 सालों तक अवैध रूप से कब्जे में रखा गया।  

ओवैसी ने कहा,”आज ही के दिन 1992 में पूरी दुनिया के सामने हमारी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया. इसके लिए जो जिम्मेदार थे उन्हें एक दिन की भी सजा नहीं हुई, इस नाइंसाफी को कभी मत भूलिए। “

बता दें कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  जिले में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं और साथ ही किसी समुदाय को कार्यक्रम की इजाजत नहीं है।  प्रशासन ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि 6 दिसंबर को लेकर अगर किसी ने कोई कार्यक्रम आयोजित किया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Next Post

सिंधु बॉर्डर पर किसानों से मिले अरविंद केजरीवाल कहा- 'किसानों का मुद्दा और संघर्ष जायज

शेयर करेकृषि कानून के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन 12 दिन से जारी 8 दिसंबर को भारत बंद समर्थन करेगी आम आदमी पार्टी केजरीवाल सिंधु बॉर्डर पर किसानों को मिल रही सुविधाओं का जयाजा भी लिया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 07 दिसंबर 2020। केंद्र सरकार के कृषि का कानून के विरोध […]

You May Like

रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा....|....कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शनः वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे पर जुटे कार्यकर्ता....|....भोपाल में कार्बाइड गन बैन! पुलिस आयुक्त ने जारी किए आदेश....|....मुफ्त लगे स्मार्ट मीटर बने जी का जंजाल....|....एक नवंबर को कांग्रेस की रैली: 14 जोन में बंटा रामलीला मैदान....|....गोड़धोइया नाला परियोजना: सीएम योगी एक नवंबर को करेंगे लोकार्पण....|....विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी....|....भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल....|....एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा - कांग्रेस....|....कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रही भाजपा प्रभारी - दीपक बैज