मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना के पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि की अंतरित

शेयर करे

मुख्यमंत्री के बटन दबाते ही युवाओं में खुशी की लहर, युवाओं ने कहा सपनों को पंख देने में योजना बनेगी मददगार

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 30 अप्रैल 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित अपने आवासीय कार्यालय से आज बटन दबाकर बिलासपुर सहित पूरे राज्यभर के बेरोजगारी भत्ता योजना के पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री के बटन दबाते ही जिले के 3 हजार 925 युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इन हितग्राहियों के खाते में 2500 रूपये अंतरित किये गये, जो प्रतिमाह दिये जाएंगे। बिलासपुर स्थित जिला कार्यालय में महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, कलेक्टर सौरभ कुमार सहित अन्य अधिकारी और युवा वर्चुअली शामिल हुए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनसे चर्चा भी की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर से पहुंचे युवा वैभव से मुख्यमंत्री ने चर्चा की। वैभव ने बताया कि पूरे देशभर में परीक्षाओं के फॉर्म भरता हूं। आपने व्यापम और पीएससी का शुल्क मुफ्त कर दिया है लेकिन शेष राज्यों में अभी भी फॉर्म भरने में फीस देनी होती है। इस योजना से मिली राशि से फॉर्म भरने में मदद होगी। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर जिले में बेरोजगारी भत्ता के तहत अब तक 7 हजार 646 युवाओं ने पंजीयन कराया था। जिनमें से 3 हजार 925 पात्र युवाओं को बेरोजगारी भत्ता योजना की राशि स्वीकृत हुई है।

युवाओं ने कहा सपनों को पंख देने में योजना बनेगी मददगार

बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत राशि खाते में अंतरित होने से युवाओं के चेहरे खिल उठे। श्री लवसिंह ठाकुर और बेनीराम कुर्रे सहित अन्य युवाओं ने कहा कि इस योजना से मिली आर्थिक सहायता हमारे सपनों को पंख देने में मददगार होगी। इस राशि से हम अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकेंगे। यह योजना हमारे संघर्ष की राह को आसान बनाएगा। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री का तहेदिल से आभार जताया।

Leave a Reply

Next Post

कलेक्टर ने श्रमिक दिवस के अवसर पर लोगों से बोरे-बासी खाकर श्रम का सम्मान करने की अपील की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर, 30 अप्रैल 2023। कलेक्टर सौरभ कुमार ने 1 मई को श्रमिक दिवस के अवसर पर जिलेवासियों से बोरे-बासी खाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में 1 मई को श्रमिक दिवस मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ किसानों और मेहनतकश लोगों का प्रदेश हैं, […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'