डीजे पर नाचने को लेकर जमकर हुई मारपीट…3 युवकों की मौत, आधा दर्जन घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुर्ग 08 सितंबर 2024। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दो गुटों के बीच डीजे पर नाचने को लेकर हुए आपसी विवाद में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लड़के घायल हो गए। मारपीट में जिसके हाथ में जो लगा वह उससे ही एक दुसरे को पीटने लगा, जिसकी गवाही घटना स्थल पर पड़े लकड़ी, डंडे, पत्थर, टूटी हुई कुर्सिया दे रही हैं कि दो गुटों में किस कदर मारपीट हुई है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त बल लगाकर ग्राम नन्दनी को छावनी में तब्दील कर दिया। ग्रामीणों ने थाना पहुंचकर पुलिस के समय पर न पहुंचने के लिए आक्रोश भी जताया।

‘अगर तुझमें दम है तो…..’
डीजे पर नाचने को लेकर शुक्रवार को हुए विवाद मे यादव मोहल्ला और शीलता पारा के युवाओं में जमकर मारपीट भी हुई थी। दूसरे दिन शनिवार को सुबह नंदनी गांव के बुजुर्गों ने बैठक कर दोनों गुटों को विवाद ख़त्म करने के लिए कहा। लेकिन गांव वालों की बात को दरकिनार कर शनिवार शाम लगभग आठ बजे यादव मोहल्ले के वासु यादव ने शीतला पारा के आकाश पटेल को फोन किया, अगर तुझमें दम है तो कि शीतला मंदिर के पास आ जाना। धमकी सुनकर आकाश वहां पहुंच गया। यहां पर आकाश के पहुंचते ही यादव मोहल्ले के लड़कों ने मारपीट शुरू कर दी और आकाश पर चाकू से हमला कर दिया। उसके साथ करन यादव, वासु यादव, राजेश यादव भी आकाश को मारने लगे।

यादव पारा के बदमाशों द्वारा आकाश को मारते हुए देख के आकाश के साथ गांव के अन्य 8 से 10 लड़के और आ गए और मिलकर धन्नु, करन, वासु, और राजेश यादव को लाठी-डंडे, हाथ मुक्के आदि से बुरी तरह पिटाई कर दी। जिसके चोट से करन यादव, वासु यादव, राजेश यादव की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते वक्त मौत हो गई।

वहीं, गंभीर रूप से घायल आकाश पटेल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट के आरोपी धन्नु यादव को भी पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। घटना की गंभीरता को देखकर देर रात घटना स्थल पर एसपी जितेंद्र शुक्ला स्वयं पहुंचे नंदनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने गांव के लोगों से पूछताछ की वहीं इस घटना में शामिल 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। शवों के पंचनामे के बाद अहिवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल सुपेला की मर्च्युरी में रखवा दिया है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

कैमरों के आगे संविधान को माथे से लगाना सिर्फ ढोंग है : उप्र में मुठभेड़ पर राहुल गांधी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सुल्तानपुर 08 सितंबर 2024। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में डकैती में शामिल एक व्यक्ति की पुलिस मुठभेड़ में मौत को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि कैमरों के सामने संविधान को माथे से लगाना महज […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की