अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : योग स्वस्थ जीवन जीने की कला – राज्यपाल श्री हरिचंदन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 21 जून 2023। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग शिविर मेें शामिल हुए। उन्होंने राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ मिलकर योगासन और प्राणायाम भी किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो भी उपस्थित थे।
राज्यपाल हरिचंदन ने इस अवसर पर कहा कि योग भारत की एक प्राचीन कला है जो हजारों वर्षों से अस्तित्व में है। किन्तु इसे जन ख्याति तब मिली जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर, संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2015 में 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। तब से सारे विश्व में लोग न सिर्फ इसे जानने लगे हैं बल्कि लोगों में योग के प्रति रूचि भी बढ़ी है। योग दिवस के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग के लाभ के बारे में जागरूकता आयी है। राज्यपाल ने कहा कि योग आध्यात्मिक अनुशासन एवं अत्यन्त सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित ज्ञान है जो मन और शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। यह स्वस्थ जीवन जीने की कला है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘‘योगा फॉर वासुधैव कुटुम्बंकम‘‘ है। एक विश्व, एक परिवार के रूप में सबके कल्याण के लिए आज हम लोग एकत्रित होकर योगाभ्यास के इस महत्वपूर्ण यज्ञ में अपनी आहूति दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर पूरी दुनिया को योग का संदेश दे रहे हैं। इस कार्यक्रम में 180 से अधिक देशों के लोग शामिल हो रहें हैं। यह हमारे देश के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है।

उन्होंने कहा कि योग को आसन और प्राणायाम तक ही सीमित ना रखा जाए बल्कि योग की ध्यानावस्था में जाने की विधि को समझने के लिए मेडिटेशन की शिक्षा अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योग हमारे शरीर एवं मन, विचार एवं कर्म, मानव एवं प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। यह स्वास्थ्य एवं कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। योग केवल व्यायाम नहीं है बल्कि स्वयं के साथ-साथ विश्व और प्रकृति के साथ एकत्व खोजने का भाव है।
इस अवसर पर योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि योगाभ्यास केवल औपचारिकता न रहे बल्कि इसे अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। योग आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर नियमित रूप से निःशुल्क योग शिविर आयोजित किये जा रहे हैं।  
योगाभ्यास में विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, उपसचिव दीपक अग्रवाल सहित राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक आनंद साहू, भोजराज साहू के नेतृत्व में उनकी टीम ने योगाभ्यास कराया। राज्यपाल ने योग प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Next Post

नवम अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन : गृहमंत्री के मुख्य आतिथ्य में जनप्रतिनिधियों , अधिकारियों-कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 21 जून 2023। नवम अंतरास्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज मिनी स्टेडियम दुर्ग में आयोजित जिला स्तरीय योगा  का शुभारंभ  मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, विधायक अरुण वोरा, संभाग आयुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप