नेता प्रतिपक्ष ने उठाया बीजेपी कार्यकर्ताओं को टारगेट कर जिला बदर करने का मुद्दा, हुआ जमकर हंगामा

शेयर करे

पक्ष-विपक्ष की तीखी नोंकझोंक के बीच सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सातवे दिन आज बजट सत्र में आज शून्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष के आरोप पर जोरदार हंगामा हुआ। प्रतिपक्ष ने सरकार पर विपक्ष को कुचलने का आरोप लगाते हुए कहा कि आपातकाल की स्थिति है। विपक्ष के लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबाने के लिए दमन किया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को टारगेट कर जिला बदर की कार्यवाही की जा रही है। यह घबराई हुई सरकार की मानसिकता है। पहले भी ऐसा हुआ था। विपक्ष को कुचलने का परिणाम याद रखा जाए। विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव ग्राह्य करने की मांग की।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर जिलाबदर की कार्यवाही का मामला उठाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में आपातकाल की स्थिति है। राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लादे जा रहे हैं। गैर जमानती धाराएं लगाई जा रही हैं। जिला बदर की कार्यवाही की जा रही है।लोकतंत्र में अपनी बात कहने का अधिकार सबको है। भाजपा सदस्य शिवरतन शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से होने वाले आंदोलन पर जिला बदर की कार्यवाही होना गलत है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर चक्काजाम, घेराव, भगवा ध्वज के अपमान पर जुलूस निकालने के मामले हैं। सौ लोगों पर मामला लादा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट कर जिला बदर किया जा रहा है।

भाजपा सदस्य बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा को कुचलने की मानसिकता को कुचलकर रख देंगे। भाजपा का कार्यकर्ता कमजोर नहीं है। यह मानसिकता लोकतांत्रिक नहीं है। हमारे 15 साल में एक भी राजनीतिक कार्यकर्ता पर जिला बदर की कार्रवाई नहीं हुई। इस पर कांग्रेस सदस्य बृहस्पत सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार के समय जन आंदोलन करने पर 15 दिन जेल में रखा गया था। मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि जिला बदर की कार्यवाही उचित है। कई मामले हैं। कड़ी कार्रवाई होगी। इस पर भारी हंगामा हुआ। पक्ष विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। जमकर नारेबाजी हुई और सदन की कार्रवाई तीन बार स्थगित हुई।

Leave a Reply

Next Post

पैसों के लेन- देन पर लड़कियों के बीच मारपीट, फेंका मिर्च पाउडर, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भिलाई 14 मार्च 2023। भिलाई के सुपेला लक्ष्मी मार्केट में लड़कियों के दो ग्रुप में जमकर मारपीट हो गई। सभी ने एक दूसरे को जमकर चप्पल और लात घूंसों से मारा। जब बात यहीं नहीं रुकी तो कुछ ने युवतियों की आंख में मिर्ची पाउडर डाल […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप