मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति 71 बिलियन डॉलर घटी, मेटावर्स की दुनिया में कदम रखना पड़ा भारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 सितंबर 2022। मार्क जुकरबर्ग का मेटावर्स की दुनिया में कदम रखना वास्तविक दुनिया में उन्हें महंगा पड़ा है। अमेरिका के लगभग हर अरबपति के लिए यह वर्ष मुश्किलों भरा रहा है। मेटा प्लेटफॉर्म्स आईएनसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जुकरबर्ग की संपत्ति लगभग आधी रह गई है। इस वर्ष उनकी संपत्ति में लगभग 71 बिलियन डॉलर तक घट गई है। जो ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की ओर से ट्रैक किए गए अल्ट्रा-रिच कैटेगरी में उनकी संपत्ति सबसे ज्यादा घटी है और वे 55.9 बिलियन डॉलर के साथ फिलहाल अरबपतियों की लिस्ट में 20 वें स्थान पर हैं। यह वर्ष 2014 के बाद उनका सबसे निचला स्थान है और वे वाल्टन परिवार के तीन और कोच परिवार के दो सदस्यों के पीछे चले गए हैं। बता दें कि 38 वर्षीय जुकरबर्ग दो वर्ष से भी कम समय पहले तक लगभग 106 अरब डॉलर थी। वैश्विक अरबपतियों की सूची में सिर्फ जेफ बेजोस और बिल गेट्स ही उनसे आगे थे। सितंबर 2021 में उनकी संपत्ति 142 बिलियन डॉलर के शिखर पर पहुंच गई थी। उस समय उनकी कंपनी के शेयरों की कीमत 382 डॉलर तक पहुंच गए थे।

इसके अगले महीने जुकरबर्ग ने मेटा की शुरुआत की और कंपनी का नाम फेसबुक से बदलकर मेटा प्लेटफॉर्म्स कर दिया। यहां से कंपनी के जैसे बुरे दिन शुरू हो गए और बाजार में कंपनी का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है। वर्तमान में यह कंपनी ग्लोबल मार्केट में अपना पैर जमाने के लिए संघर्ष करती दिख रही है।

Leave a Reply

Next Post

मानसून सत्र: अखिलेश यादव ने स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री योगी बोले- पर उपदेश कुशल बहुतेरे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 20 सितंबर 2022। यूपी विधानमंडल सत्र के दूसरे दिन हंगामे के साथ कार्यवाही शुरू होने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष में सवाल-जवाब हुए। सदन के नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल उठाए जिसका जवाब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया। अखिलेश […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की