Coronavirus से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को केंद्र सरकार देगी आर्थिक सहायता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

39 दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 16 फरवरी 2021। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस (Coronavirus) से जान गंवाने वाले 39 पत्रकारों के परिजनों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के पत्र सूचना कार्यालय (PIB) के पत्रकार कल्याण समिति के प्रस्ताव को सोमवार को मंजूरी दे दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण समिति की हुई बैठक में फैसला लिया कि 39 दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

समिति की बैठक के दौरान सरकार के प्रतिनिधियों की ओर से यह जानकारी दी गई कि कोरोना से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने के लिए पत्रकार कल्याण कोष में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि का भी प्रावधान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किया। देश के सभी राज्यों के पत्रकार इस योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए पात्र हैं।

बैठक में शामिल पत्रकारों के प्रतिनिधि संतोष ठाकुर ने देश के सभी पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य और जीवन बीमा संबंधी योजना शुरु करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने पत्रकारों को भी आयुष्मान भारत योजना का हिस्सा बनाये जाने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Next Post

सांसद सुनील सोनी के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

शेयर करेसांसद सुनील सोनी ने छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ जनता का किया अपमान माफी मांगे भाजपा छत्तीसगढ़ में किसानों मजदूरों, युवाओं, महिलाओं की सरकार, भाजपा इन्हें अपराधी बोलकर कर रही है इनका अपमान छत्तीसगढ़ रिपोर्टर         रायपुर 16 फरवरी 2021। भाजपा सांसद सुनील सोनी के बयान की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास