सोनू सूद फिल्म महोत्सव : इजराइल के फैंस ने सोनू सूद को उनके जन्मदिन पर सम्मानित करने के लिए किया सोनू सूद फिल्म महोत्सव का आयोजन

शेयर करे

सोनू सूद अक्सर फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाते हैं लेकिन रियल लाइफ में वे एक हीरो साबित हुए

इस आयोजन के तहत इजरायल का एक प्रतिष्ठित चैनल पूरे दिन सोनू सूद कि हिट फिल्मों को प्रीमियर करेगा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सोनू सूद आज देश के हीरो के रूप में सामने आए हैं। जिस तरह से उन्होंने कोरोना वायरस के चलते माइग्रेंट्स की मदद की है। उन्हें घर पहुंचाया है उनके लिए बसें चलवाई हैं, उन्हें राशन पानी मुहैया कराया है वह समूचे देश के चहेते बस गए हैं। हाल ही में उन्होंने इजराइल में फंसे इंडियंस को देश वापस लाने में मदद की।

यूं तो सोनू सूद अक्सर फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाते हैं लेकिन रियल लाइफ में वे एक हीरो साबित हुए हैं। सोनू सूद का आज जन्मदिन है और इस खास मौके पर इजरायल में उनके फैंस ने ‘सोनू सूद फिल्म महोत्सव’ का आयोजन किया है। इस आयोजन के तहत इजरायल का एक प्रतिष्ठित चैनल पूरे दिन सोनू सूद कि हिट फिल्मों को प्रीमियर करेगा।

https://www.instagram.com/p/CCbc_VdAnYE/?utm_source=ig_web_copy_link

सोनू सूद ने 6 भाषाओं में 60 से भी ज्यादा फिल्में की है। जब इस आयोजन के बारे में सोनू सूद को पता चला तो अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि “मुझे यह जानकर बेहद खुशी है कि मेरे जन्मदिन को और खास बनाने के लिए इजरायल में मेरे फैंस यह आयोजन कर रहे हैं। मैं बहुत खुशनसीब मानता हूं खुद को कि सिर्फ इंडिया में ही नहीं लेकिन इंडिया के बाहर भी मुझे मेरे फैंस से बहुत प्यार मिला है।”

फिल्मी करियर की बात की जाए तो सोनू सूद ने सिम्बा, हैप्पी न्यू ईयर, दबंग, कुंग फू योगा सहित कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अभिनय किया है। अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता जैकी चैन के साथ भी उन्होंने कुंग फू योगा फिल्म में अहम भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Next Post

विश्व की नंबर वन टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने यूएस ओपन से अपना नाम वापस लिया

शेयर करेइस साल टेनिस ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन 31 अगस्त और फ्रेंच ओपन 27 सितंबर से होना है ऑस्ट्रेलियन प्लेयर एश्ले बार्टी ने पिछले साल ही करियर का पहला ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन जीता था छत्तीसगढ़ रिपोर्टर ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस प्लेयर एश्ले बार्टी (24) ने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण