ऑनलाइन गेमिंग की लत, तीन सगी नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गाजियाबाद 04 फरवरी 2026। गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। तीन बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि ये तीनों बहनें पिछले कुछ महीनों से ऑनलाइन गेम खेलने की आदी हो चुकी थीं और कोरोना महामारी के बाद से इनका स्कूल भी रेगुलर नहीं था। चेतन कुमार, जो ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं और तीन साल से भारत सिटी सोसायटी में किराये पर रह रहे हैं, उनकी तीन बेटियों की उम्र 16, 14 और 12 वर्ष थी। 

जानकारी के मुताबिक, चेतन कुमार की तीनों बेटियों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। मामला मंगलवार देर रात करीब दो बजे का है। चेतन कुमार पत्नी के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे। तीनों बहनों ने अपने कमरे की खिड़की से छलांग लगा दी। तीनों बहनें पिछले कुछ माह से ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेल रही थीं। कोरोना के बाद से तीनों पढ़ाई भी छोड़ चुकी थीं। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चेतन कुमार ऑनलाइन ट्रेडिंग का करते हैं और तीन वर्ष से भारत सिटी सोसायटी में किराये पर रह रहे हैं, मूल रूप से दिल्ली निवासी हैं। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिए हैं। मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

अतुल कुमार सिंह ने कहा, ‘रात करीब 2:15 बजे सूचना प्राप्त हुई कि भारत सिटी में टावर बी1 के नौवीं मंजिल की बालकनी से तीव बच्चियां कूद गई हैं। मौके पर तीन बच्चियां निशिका (16) प्राची (14) पाखी (12) की गिरने के कारण मौत हो गई है। तीनों को अस्पताल लोनी भेजा गया। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा अन्य कार्रवाई की जा रही है।’

Leave a Reply

Next Post

चहल की संभावित भारतीय प्लेइंग-11 चौंकाने वाली! ईशान को ही किया बाहर; अपने दोस्त को भी नहीं चुना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 फरवरी 2026। टी20 विश्व कप का आगाज सात फरवरी से होने जा रहा है। भारत सात को अपने पहले मुकाबले में अमेरिका से भिड़ेगा। इस पहले मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी संभावित प्लेइंग-11 चुनकर क्रिकेट फैंस […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान