शाहरुख ने बताया कब से शुरू होगी अगली फिल्म की शूटिंग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 05 मई 2024। सुपरस्टार शाहरुख खान (58) 30 साल से भी ज्यादा समय से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। शाहरुख में एक अलग ही किस्म का आकर्षण है, जो फैंस को उनकी ओर खींच ले जाता है। उनके लुक्स, डायलॉग डिलीवरी, सेंस ऑफ ह्यूमर हर बात खास है। शाहरुख के लिए पिछला साल यादगार रहा। उन्होंने बॉक्स ऑफिस को 3-3 सुपरहिट फिल्मों की सौगात दी। सबसे पहले आई ‘पठान’, फिर ‘जवान’ और आखिर में डंकी। तीनों ने ही देश-विदेश में शानदार बिजनेस करते हुए रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी।

फिलहाल शाहरुख आईपीएल-17 में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मुकाबलों का मजा लेते हुए दिख रहे हैं। इस बीच शाहरुख ने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर भी खुलासा कर दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि 3 हिट फिल्मों के बाद ब्रेक क्यों लिया। स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में शाहरुख ने कहा कि मुझे लगा कि मैं इन तीनों फिल्मों के बाद थोड़ा आराम कर सकता हूं। इतनी मेहनत के बाद बॉडी को आराम तो चाहिए होता है। मैंने इस बार KKR टीम से भी कहा था कि सारे मैच देखूंगा। सौभाग्य से मेरी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग अब अगस्त या जुलाई में होगी…हम जून का प्लान बना रहे हैं तो जून से शुरू होगी। इसलिए मैं सारे मैच देख पा रहा हूं। कोलकाता आना मुझे अपने घर आने जैसा लगता है। मेरे लिए यहां रहना जरूरी है, इसलिए मैं अपने काम के अनुसार चलता हूं।

चर्चा है कि शाहरुख अगली फिल्म में ‘डॉन’ के रोल में नजर आएंगे। उनकी बेटी सुहाना भी मूवी का हिस्सा होंगी। फिल्म में शाहरुख का ग्रे कैरेक्टर होगा। बताया जा रहा है कि मूवी का टाइटल ‘किंग’ होगा, जिसे सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे। सिद्धार्थ आनंद और गौरी खान मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा सभी ग्यारह सीटें जीत रही है : साय

शेयर करेछत्तीसगढ़ की जनता मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने संकल्पित चुनावो में लगातार कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री जी को गाली देना ,गृह मंत्री जी का वीडियो एडिट करना बताता है कांग्रेस हार मान चुकी है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 05 मई 2024। छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा कार्यालय में […]

You May Like

महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड....|....टी20 सीरीज: वैभव सूर्यवंशी से डरा न्यूजीलैंड!....|....बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच