महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप; कब्र खोदकर निकाला गया शव, जांच में जुटी पुलिस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 08 दिसंबर 2025। लव मैरिज के पांच साल बाद विवाहिता की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पति ने उसके घर वालों को दी और उनकी मौजूदगी में विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के बाद विवाहिता के परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की। दफन करने के 10 दिन बाद पुलिस ने अफसरों की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया, अब शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र के बुंदेला का है। दरअसल, चकरभाठा थाना क्षेत्र के बुंदेला गांव में रहने वाली 23 वर्षीय जया सांडे का पांच साल पहले गांव के अर्जुन सांडे से प्रेम विवाह हुआ था। बीते 27 नवंबर को वह घर का काम कर रही थी, तभी उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उसने ससुराल वालों को इसकी जानकारी दी और घर पर आराम करने लगी। कुछ देर बाद घर के लोगों ने देखा तो जया की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना तुरंत गांव के लोगों और जया के घर वालों को दी गई। 

मायके वालों ने घर आकर हंगामा करते हुए ससुराल वालों पर आरोप लगाए। तब गांव के लोगों ने उन्हें पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करने की सलाह दी। इसके बाद मायके वालों ने अंतिम संस्कार करने दिया। कफन-दफन के बाद मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिजन के आवेदन पर पुलिस ने एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी की अनुमति के बाद राजस्व अधिकारियो की मौजूदगी में कब्र खोदकर मृतका का शव बाहर निकाला। सिम्स में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, इसके बाद मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

'यह सिर्फ एक मंत्र नहीं बल्कि एक पवित्र युद्धघोष है': संसद में वंदे मातरम पर पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 8 दिसंबर, 2025। सोमवार 8 दिसंबर, 2025 को, जब राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ अपने 150 वर्ष पूरे कर रहा है, संसद में इस पर विशेष चर्चा हुई। लोकसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “वंदे मातरम एक ऐसा मंत्र है, एक ऐसा नारा […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज