लालू यादव की बेटी अब अयोध्या तक पहुंचीं; रोहिणी आचार्य बोलीं- मौन तोड़ें पीएम मोदी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 28 जून 2026। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नेता और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री से इस मामले पर प्रतिक्रिया देने की मांग की। रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर छोटे-बड़े मुद्दे पर बोलते और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हैं, लेकिन अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में उनकी चुप्पी सवाल खड़े करती है। उन्होंने पूछा कि आखिर प्रधानमंत्री इस संवेदनशील मुद्दे पर मौन क्यों हैं।


रोहिणी ने पीएम मोदी पर कसा तंज

रोहिणी ने आगे कहा कि भूमि पूजन से लेकर मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा तक का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी ने लिया था। ऐसे में यदि चंदे और चढ़ावे की चोरी का मामला सामने आया है, तो इसकी जिम्मेदारी और श्रेय कौन लेगा? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कायदे से इसका श्रेय भी मोदी जी को ही लेना चाहिए। रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट के अंत में कहा कि प्रभु श्रीराम में आस्था रखने वाले देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालु इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए लिखा कि पर्ची और टेलीप्रॉम्प्टर की मदद ले लीजिए, मगर अपनी चुप्पी तोड़िए।

राजद प्रवक्ता ने भी सरकार पर भी बोला हमला

रोहिणी आचार्य के अलावा उनके पिता लालू प्रसाद यादव की पार्टी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में प्रतिक्रिया दी है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी बेहद शर्मनाक घटना है। भगवान श्रीराम के नाम का इस्तेमाल किसी को भी अपने निजी स्वार्थ के लिए करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। भले ही इस मामले में इस्तीफा दे दिया गया हो, लेकिन इससे दोषियों पर लगा दाग नहीं मिटेगा। इस घटना ने वहां की पूरी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

'समुद्र से लेकर आकाश तक हमारा भारत सुरक्षित और आत्मनिर्भर', योग पर क्या बोले पीएम मोदी?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड के जरिए एक बार फिर देश और दुनिया भर में बसे भारतीयों से संवाद कर रहे हैं। सुबह 11 बजे प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को […]

You May Like

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना....|....कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा....|....सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिर काम करने वाली थीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा....|....प्रियंका चौधरी ने अंकित गुप्ता से ब्रेकअप पर पहली बार तोड़ी चुप्पी....|....कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने चुनावों में धांधली की बात उठाई....|....गेहूं की एमएसपी में वृद्धि....|....एफबीआई के हजारों कर्मियों का निजी डाटा चोरी....|....उड़ते विमान में दो पायलटों में चाकूबाजी....|....सूखे के संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला....|....'पटाखों पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकते'