भाजपा सरकार की विफलताओं के खिलाफ महिला कांग्रेस ने मौन रहकर धरना दिया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

भाजपा राज में मुख्य रूप से महिलाएं सुरक्षित नहीं

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 15 दिसंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार प्रदेश मे महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन किया। एक तरफ भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जनादेश पर्व मना रही है वही जनादेश को भाजपा सरकार अपमानित करते हुए पूरे प्रदेश को अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का अड्डा बना रखा है। प्रत्येक जिले में भाजपाई खुलकर भ्रष्टाचार कर रहे है। केवल एक वर्ष में अराजकता फैल गई है, कई जिलों में हत्या, बलात्कार, बलवा और आगजनी के मामले आते ही जा रहे है और भाजपा सरकार इसे अपनी उपलब्धि मानकर जश्न मना रहा है। इन आरोपों के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की विफलताओं को आइना दिखाते मौन धरना प्रदर्शन किया गया ।

छत्तीसगढ़ की साय सरकार की असफलता की एक वर्ष पूर्ण होने पर आज महिला कांग्रेस प्रदेश भर में आंदोलन किया। भाजपा ने जनता के साथ जो वादे किए थे,पर छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया, महिलाएं सुरक्षित नहीं है, बलौदाबाजार, कवर्धा, सूरजपुर, इसके उदाहरण हैं, चाकूबाजी, मर्डर, दुष्कर्म, सामूहिक, लूटपाट, डाका, आम घटनाएं हो गई है। महिलायें प्रदेश में असुरक्षित है।

Leave a Reply

Next Post

सोमवार को लोकसभा में पेश नहीं होगा एक देश एक चुनाव विधेयक, इस वजह से सरकार ने टाला फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 15 दिसंबर 2024। एक देश एक चुनाव विधेयक के सोमवार को लोकसभा में पेश होने की चर्चा थी, लेकिन अब सरकार ने इसे टाल दिया है। ‘एक देश एक चुनाव’ विधेयक अब इस सप्ताह के बाद के दिनों में लोकसभा में पेश किया जा […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव