अवैध संबध के शक में हत्या: बाप-बेटे ने मिलकर उतारा मौत के घाट, धारदार हथियार से किए वार; दोनों गिरफ्तार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेमेतरा 11 अक्टूबर 2024। बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलतरा में गुरुवार को कोटवार रोहित मानिकपुरी पिता बुध्दुदास मानिकपुरी उम्र 42 के हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पिता-पुत्र हैं। बेमेतरा एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि जांच में पाया गया कि कोटवार के मृतक रोहित मानिकपुरी का ग्राम बेलतरा के ज्वाला मानिकपुरी की पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर ज्वाला सिंह व उसके पिता संतोष रोहित से रंजिश रखते थे। 9 अक्टूबर की रात में जब मृतक अपने खेत में बने मकान की छत पर बैठा था, उसी दौरान संतोष मानिकपुरी अपने पुत्र ज्वाला सिंह के साथ जाकर रोहित मानिकपुरी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

इस हमले रोहित मानिकपुरी की मौत हो गई। इसके बाद दोनों पिता-पुत्र भाग गए। पुलिस ने आरोपी संतोष मानिकपुरी पिता बरसन मानिकपुरी उम्र 50 व ज्वाला सिंह पिता संतोष मानिकपुरी उम्र 30 को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Next Post

नए मुख्यमंत्री निवास से सीएम साय ने किया कामकाज शुरू, केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को भेजे 6070 करोड़ रुपये

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 11 अक्टूबर 2024। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवा रायपुर स्थित नए मुख्यमंत्री निवास में गृहप्रवेश कर लिए हैं। सीएम साय नवा रायपुर सेक्टर 24 स्थित अपने निवास कार्यालय में विधिवत कामकाज की शुरुआत की। मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, पी दयानंद और बसवराजु एस […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात