रिया, पूजा नहीं बल्कि सीमा खान… चार बच्चों की मां ने की 15 शादियां, नगदी-जेवर के साथ हो जाती थी गायब

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भोपाल 25 मई 2022। मध्य प्रदेश की भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। वह कभी रिया तो कभी पूजा और सीमा बनकर शादियां करती थी। उसकी गिरफ्तारी से जो खुलासे हुए हैं, वह चौंकाने वाले हैं। उसका असली नाम सीमा बताया जा रहा है। वह चार बच्चों की मां है और कम से कम 15 लोगों को उसने अपनी ठगी का शिकार बनाया। उनसे शादी की और आठ दिन में नगदी-जेवर लेकर गायब हो गई।  पुलिस के मुताबिक सीमा दो साल से फरार चल रही थी। उसने दो साल पहले एक युवक से 85 हजार रुपये लेकर शादी की थी। दस दिन में ही वह बहाना बनाकर घर लौट गई थी। पुलिस लुटेरी दुल्हन गैंग के आठ सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार  कर चुकी है। यह महिला ठग नाम और पते बदल-बदलकर भोपाल में रह रही थी। 

लॉकडाउन के नियमों का उठाया फायदा
सीमा खान और उसके साथियों ने कोविड लॉकडाउन का लाभ उठाया और गिरोह बनाया। नियमों की आड़ में कम लोगों की मौजूदगी में शादी हो जाती थी और ज्यादा गवाह भी नहीं रहते थे। गिरोह के निशाने पर ऐसे लोग रहते थे, जिन्हें लड़की नहीं मिल रही थी। सीहोर में दिनेश पांडे, तेजूलाल,  विदिशा में वीरेंद्र धाकड़, निशातपुरा में सलमान खान, उज्जैन में विक्रम, मंडीदीप की पूजा उर्फ रिया, सीमा पाटीदार और तलैया की रानी उर्फ सुत्लाना को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

गिरोह के खिलाफ 12 से अधिक केस दर्ज 
पुलिस के मुताबिक रिया उर्फ पूजा उर्फ सीमा खान खुद 15 शादियां कर चुकी हैं। उसके खिलाफ ससुराल से जेवर और नगदी लेकर भागने के केस दर्ज हैं। यह गिरोह 25 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुकी है। खास बात यह है कि सिर्फ 12 मामलों में ही केस रजिस्टर  हुआ है। बाकी लोग तो बदनामी के डर से पुलिस के पास भी नहीं गए।  

इसकी शिकायत पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस जिस मामले में जांच कर रही थी, वह कांता प्रसाद की शिकायत थी। दो साल पहले कांता प्रसाद नाथ लड़की की तलाश में भोपाल आया था। यहां उसकी मुलाकात दिनेश पांडे से हुई और उसने ही पूजा उर्फ रिया से मिलवाया था, जिसका असली नाम सीमा खान था।  दिनेश ने शादी कराने के लिए उससे 85 हजार रुपये भी ले लिए थे। शादी में कुछ लोग भी मौजूद थे। सीहोर में शादी हुई और वह सीमा को कालापीपल मंडी ले गया। आठ दिन बाद सीमा अपनी भाभी के ऑपरेशन का बहाना बनाकर गायब हो गई थी। लौटने के बाद उसने कांता प्रसाद से बात करना बंद कर दिया था। बाद में पता चला कि वह दो लाख रुपये के जेवर और नगदी साथ लेकर गई है।  

Leave a Reply

Next Post

रायसेन और नरसिंहपुर जिले की बैठक में बोले सीएम समरस पंचायत चुनने करें पहल, जहां निर्विरोध चुनाव हो

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भोपाल 25 मई 2022। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पंचायत और नगर निगम चुनाव को लेकर एक्टिव हो गए है। बुधवार सुबह 6.30 बजे सीएम ने रायसेन और नरसिंहपुर जिले के अधिकारियों और प्रभारी मंत्रियों के साथ बैठक की। सीएम ने दोनों जिलों में समरस पंचायत चुनने […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी