अधिक कीमत पर यूरिया बेचने पर कृषि विभाग ने की बड़ी कार्यवाही

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 16 अगस्त 2023। जिले में गत दिवस कुछ उर्वरक विक्रेताओं द्वारा उचित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक विक्रय की जानकारी मिली थी। जिस पर कृषि विभाग की संचालक ने संज्ञान लेते हुए संचालनालय कृषि छ.ग. रायपुर, संभागीय संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर, एवं उप संचालक कृषि बिलासपुर को संयुक्त दल गठन कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर संजीव कुमार झा के आदेश पर दल गठन उपरांत 14 अगस्त को विभिन्न उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम हरदीकला स्थित मेसर्स कौशिक कृषि केन्द्र में दबिश दी गई, जिसमें रिकार्ड संधारण अपूर्ण एवं बिल बुक सही नहीं पाए जाने को लेकर विक्रय पर प्रतिबंध लगाने की कार्यवाही की गई। तदुपरंात शनीचरी स्थित मेसर्स कृषक साथी में दल द्वारा निरीक्षण किया गया।

जिसमें निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया विक्रय करते पाया गया, साथ ही संस्थान के गोदाम का आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। जिस पर मेसर्स कृषक साथी के विक्रय एवं भण्डारण स्थल को दल द्वारा सील करने की कार्यवाही की गई। शनिचरी में ही स्थित मेसर्स वसुंधरा कृषि संसार का भी निरीक्षण किया गया। जहां बिना खाद विक्रय (पॉस) आई.डी. के यूरिया खुली बोरी से विक्रय करते पाया गया। साथ ही अनुज्ञप्ती में स्त्रोत प्रमाण पत्र का समावेश किये बिना जैव उर्वरकों का विक्रय किया जा रहा था। उक्त सभी कृत्य उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के निर्धारित प्रावधानों के विपरीत हैं। दल द्वारा कार्यवाही करते हुए मेसर्स वसंुधरा कृषि संसार को भी सील कर दिया गया।

कृषि विभाग के गठित दल में संचालनालय कृषि छ.ग. रायपुर से सुमित सोरी सहायक संचालक कृषि, संयुक्त संचालक कृषि संभाग बिलासपुर से अशोक कुमार बनाफर सहायक संचालक कृषि एवं एस.एस. जगत तथा कार्यालय उप संचालक कृषि बिलासपुर से आशुतोष श्रीवास्तव सहायक संचालक कृषि एवं पी.एल. उपाध्याय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के साथ ही क्षेत्रीय उर्वरक निरीक्षक आर.एस. गौतम एवं अजय सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर संसदीय सचिव रश्मि सिंह ने फहराया तिरंगा

शेयर करेउत्कृष्ट गोठानों को 25 हजार रूपये की दी गई पुरस्कार राशि, 11 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का किया प्रदर्शन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 16 अगस्त 2023। आजादी का 77वां पर्व जिले में गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया गया। संसदीय सचिव […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत