एक बार फिर लगा ‘KARTIK ARYAN’ स्टारर फिल्म ‘BHOOL BHULAIYA 2’ की शूटिंग पर रोक, जान‍िए क्‍या है वजह

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कार्तिक आर्यन मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। लेकिन फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि इसपर दोबारा से रोक लगा दी गई है। इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर एक्ट्रेस तब्बू को चुना गया था, जिनकी वजह से अड़चने आ रही हैं। बता दें उन्होंने सेट पर ही आने से इंकार कर दिया।

फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ डायरेक्टर अनीस के निर्देशन में बन रही है। हाल ही में उन्होंने अपनी पूरी स्टारकास्ट को सेट पर दोबारा शूटिंग शुरू करने के लिए बुलावा भेजा। लेकिन लीड एक्ट्रेस तब्बू ने सेट पर आने से इंकार कर दिया, जिसकी वजह से डायरेक्टर ने फिल्म की शूटिंग पर वहीं रोक लगा दी।

बता दें कोरोना वायरस के डर से एक्ट्रेस तब्बू शूटिंग से दूर भाग रही हैं। इसके चलते उन्होंने डायरेक्टर को शूटिंग सेट पर आने की कोई डेट नहीं दी। बता दें इस फिल्म पर पहले भी फुलस्टॉप लग चुका है। मार्च के महीने में पहले इस फिल्म की शूटिंग को शुरू किया गया था, लेकिन 2020 में आए कोविड-19 ने अपनी दस्तक से इस पर रोक लगा दी। 

2021 में जैसे ही बदलाव देखने को मिले, फिल्मों को उतारने के बाद फायदा होने लगा। इसके चलते सिनेमाघरों को खोलने की भी पूरी अनुमति दे दी गई। बता दें इस साल दर्शकों को एक से बढ़कर एक फिल्में देखने को मिलने वाली है, जिसमें से एक होगी ‘भूल भुलैया 2’। हालात देखने के बाद ही डायरेक्टर ने इस फिल्म की शूटिंग को शुरू करने के बारे में सोचविचार किया। 

दरअसल एक्ट्रेस तब्बू के मना कर देने के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर के पास फिल्म की शूट रोकने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। एक्ट्रेस को कोरोना काल में अच्छा महसूस नहीं हो रहा, इसलिए वो वापस काम पर लौटना नहीं चाहती। इसी को देखते हुए दोबारा फुलस्टॉप लगा दिया गया है, जिसके बाद पूरी स्टारकास्ट की एक्साइटमेंट खत्म हो गई है।

अक्षय कुमार स्टारर ‘भूल भुलैया’ 2007 में रिलीज की गई थी। इस फिल्म में फैंस को अक्षय के साथ-साथ एक्ट्रेस अमीषा पटेल , विद्या बालन देखने को मिली थी। इस फिल्म को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था। अब इस फिल्म के सीक्वेल को लाने की पूरी तैयारी की जा रही हैं। जिससे फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल 2020 में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचने वाले राहुल तेवतिया ने सगाई की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की PHOTOS

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           आईपीएल 2020 में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचने वाले राहुल तेवतिया ने सगाई कर ली है। हरियाणा के ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। राहुल तेवतिया सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में हरियाणा की टीम […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ