धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप, कहा- पीएम से माफी मांगें

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 16 मई 2025। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जाति जनगणना के मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। राहुल गांधी ने यह दावा किया है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने डर के कारण जाति जनगणना के लिए सहमति व्यक्त की है, यह कहकर उन्होंने प्रधानमंत्री पद को कलंकित करने का काम किया है। प्रधान ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पीएम मोदी से माफी मांगें। सरकार ने पिछले महीने जाति जनगणना कराए जाने पर सहमति व्यक्त की। कई लोगों ने सरकार के इस निर्णय को राजनीतिक चाल के रूप में देखा। वहीं, कई दलों यह कहकर श्रेय लेने की कोशिश की कि सरकार ने जाति जनगणना पर उनके संघर्ष के बाद सहमति जताई है। 

पीएम मोदी ने वंचित आबादी के डर से जाति जनगणना कराने पर सहमति दी: राहुल
बृहस्पतिवार को राहुल गांधी ने पटना में दावा किया कि पीएम मोदी देश की वंचित आबादी के डर के कारण जाति जनगणना कराने के लिए सहमत हुए। विपक्ष इसके लिए अपनी आवाज उठा रहा था। इस पर केंद्रीय मंत्री प्रधान ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा की पीएम मोदी 140 करोड़ लोगों के भरोसे पर देश की सेवा कर रहे हैं। प्रधान ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है और सांविधानिक पद की गरिमा को धूमिल किया है। 

पीएम मोदी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करना कांग्रेस की शैली: प्रधान
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कांग्रेस के लिए सिर्फ राजपरिवार की मर्यादा मायने रखती है। इसके अलावा किसी अन्य पद के लिए उसका कोई सम्मान नहीं है। विदेश जाकर देश के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना और जब चुनाव नजदीक आते हैं तो जनता द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रधानमंत्री मोदी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करना कांग्रेस की शैली बन गई है। प्रधान ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘राहुल गांधी को प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ इस भाषा के लिए देश की जनता से तुरंत माफी मांगनी चाहिए। जाति जनगणना को लेकर भी जनता को गुमराह किया गया।

राहुल का बयान झूठ और धोखे के अलावा कुछ नहीं: प्रधान
केंद्रीय मंत्री प्रधान ने दावा किया कि कांग्रेस का कभी भी जाति जनगणना कराने का कोई इरादा नहीं था। सत्ता में रहते हुए इन लोगों ने गरीबों, शोषितों और वंचितों के अधिकारों को हड़प लिया। आज जब पीएम मोदी की सरकार वंचितों को उनका सम्मान वापस दे रही है, तो कांग्रेस को पीड़ा हो रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान झूठ और धोखे के अलावा कुछ नहीं है। बिहार की जनता ने आगामी चुनावों में कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना लिया है।

Leave a Reply

Next Post

चिदंबरम बोले- विपक्षी दलों का गठबंधन INDIA अभी भी बरकरार ऐसा यकीन नहीं, भाजपा की ताकत पर कही ये बात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 मई 2025। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने बृहस्पतिवार को विपक्षी गठबंधन इंडिया के बारे में चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन नहीं है कि यह गठबंधन अभी भी बरकरार है। हालांकि, उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि गठबंधन अभी भी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी