किसान प्रणाम योजना नया धोखा, मोदी सरकार आदतन किसान विरोधी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ मोदी सरकार कर रही भेदभाव- कांग्रेस

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 28 जुलाई 2023। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा किसानों को गुमराह कर रही है। किसान प्रणाम योजना किसानों के साथ नया धोखा है। हकीकत यह है कि केंद्र की किसान विरोधी, उद्योगपति हितैषी मोदी सरकार किसानों के साथ लगातार छल कर रही है। न तो किसानों को वादे के मुताबिक लागत का दोगुना मूल्य मिल रहा। न ही केंद्र सरकार ने कृषि और किसान हित में कोई कदम उठाए। उर्वरको की सब्सिडी खत्म करने जैविक खाद के प्रमोशन का षडयंत्र किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है क्योंकि यहां किसानों की सरकार है। किसानों ने भाजपा को ठुकराकर कांग्रेस को चुना है। मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों से राजनीतिक प्रतिशोध निकाल रही है। छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ किसान सम्मान निधि में भेदभाव किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के किसानों को रासायनिक खाद के लिए तरसाया जा रहा है। केंद्र सरकार यहां के किसानों की जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध नहीं करा रही। छत्तीसगढ़ का कोटा कम किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों की समृद्धि में बाधक बनी हुई है। मोदी सरकार नहीं चाहती कि छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल हों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को राहत देने के नाम पर जो ताजा ढोंग किया है, उसका छत्तीसगढ़ के अन्नदाता को कोई लाभ नहीं मिलने वाला। प्रदेश भाजपा छत्तीसगढ़ के किसानों को भ्रमित कर वाहवाही लूटने की व्यर्थ कोशिश कर रही है। छत्तीसगढ़ के किसान अच्छी तरह वाकिफ हैं कि 15 साल तक भाजपा की राज्य सरकार ने किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है और 9 साल से भाजपा की मोदी सरकार भी यही कर रही है। भाजपा किसानों को पूंजीपतियों का बंधुआ बनाने के लिए ही तीन काले कानून लेकर आई थी। कांग्रेस ने भाजपा की साजिश को बेनकाब किया और किसानों का साथ देकर उन काले कानूनों को वापस लेने मजबूर किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ भाजपा की मोदी सरकार अन्याय कर रही है। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने किसानों के साथ न्याय किया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिये किसानों को 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का समर्थन मूल्य दिया। अन्य उपज और वनोपज का अधिक दाम दिया। वनोपज खरीदी का दायरा बढ़ाया ताकि किसानों और वनवासियों के जीवन में खुशहाली आये। भाजपा की केंद्र सरकार ने इसमें अड़ंगा लगाकर अपने असल चरित्र का प्रमाण दिया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री तक से झूठ कहलवाया कि केंद्र सरकार धान खरीदी करती है। जबकि किसान जानते हैं कि उनका पूरा धान भूपेश बघेल सरकार खरीद रही है। कांग्रेस ने किसान के साथ ही खेतिहर मजदूर को भी न्याय दिया और गौ माता की सुध लेकर गोधन योजना को धरती पर उतारा। आज छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत है। भाजपा तो गांवों को, किसानों को, खेत खलिहान को बर्बाद करने पर तुली रही। अब चुनाव नजदीक है तो भाजपा नए सिरे से ढोंग कर रही है। भाजपा के नेता जो आज मोदी मोदी कर रहे हैं, इन्होंने एक बार भी छत्तीसगढ़ के किसानों की बात करने की हिम्मत नहीं की। किसान अब की दफा भाजपा का ऐसा सफाया करने तैयार हैं कि आठ-नौ के आगे की गिनती भूल जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

अज्ञात वाहन ने एम्बुलेंस को मारी टक्कर, वृद्धा और तीन बेटियों की मौत, चौथी की हालत गंभीर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर उन्नाव 28 जुलाई 2023। उन्नाव जिले के मोहनलालगंज-पुरवा मार्ग पर तुसरौर गांव के पास अज्ञात वाहन ने शव लेकर जा रही निजी एम्बुलेंस में टक्कर मार दी। हादसे में मृतक की पत्नी और उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई। वहीं, चौथी बेटी की हालत गंभीर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी