भाजपा प्रवक्ता से अभद्रता के आरोप में टीएसआई निलंबित, हूटर उतरवाने पर हुई थी तीखी नोकझोंक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 24 जून 2024। ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार शाम भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी की एसयूवी रोकी और चेकिंग करने के बाद हूटर उतरवा दिया। इस दौरान टीएसआई और प्रवक्ता में तीखी नोकझोंक हुई। मामले में भाजपा प्रवक्ता ने टीएसआई आशुतोष त्रिपाठी पर अभद्रता का आरोप लगा डीसीपी ट्रैफिक से शिकायत की। आशुतोष को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी परिवार समेत शनिवार शाम करीब छह बजे श्रीनगर से लौटे थे। वह एसयूवी से एयरपोर्ट से घर जा रहे थे। राकेश के मुताबिक एयरपोर्ट के पास ही टीएसआई आशुतोष त्रिपाठी ने चेकिंग के नाम पर एसयूवी रोकी और जांच के नाम पर उनसे व परिवार वालों से अभद्रता की। मामले की शिकायत उन्होंने डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित से की। डीसीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में टीएसआई की गलती पाई गई। इसलिए आशुतोष त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसलिए हुआ विवाद
दरअसल, हूटर, लाल-नीली बत्ती लगाने वालों (जो अधिकृत नहीं हैं) के खिलाफ अभियान चल रहा है। इसीलिए हूटर लगी एसयूवी रोकी गई, जिसमें भाजपा प्रवक्ता थे। चेक करने पर हूटर बजता पाया गया। इसी दौरान आपस में कहासुनी हो गई। हूटर उतरवाने को लेकर ही विवाद हुआ।

प्रवक्ता का आरोप, झंडा लगा देख रोकी गाड़ी
राकेश त्रिपाठी का आरोप है कि एसयूवी में भाजपा का झंडा लगा होने की वजह से जानबूझकर टीएसआई ने उनकी एसयूवी रोकी थी। बाद में उन्होंने खुद ही झंडा उतार दिया। मामले में टीएसआई आशुतोष त्रिपाठी का पक्ष जानने के लिए उनको कई बार कॉल की गई, लेकिन रिसीव नहीं हुई।

जानिए प्रदेश में हूटर लगाने के लिए कौन-कौन अधिकृत
प्रदेश में राज्यपाल, मुख्यमंत्री के स्कॉर्ट वाहन, पुलिस वाहन, मजिस्ट्रेट, प्रवर्तन संबंधी ड्यूटी में लगे वाहन, एंबुलेंस, दमकल वाहन, पेट्रोलिंग वाहन अन्य पुलिस स्कॉर्ट वाहन।

Leave a Reply

Next Post

सुकमा नक्सली हमला: कानपुर के जवान ने पत्नी से किया था ये वादा, मां बोली- पता होता को छुड़वा देती नौकरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सुकमा 24 जून 2024। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली हमले के बलिदानी सीआरपीएफ जवान शैलेंद्र की शादी तीन महीने पहले सात मार्च को सचेंडी के किसान नगर की रहने वाली कोमल के साथ हुई थी। रविवार दोपहर ही शैलेंद्र ने पत्नी कोमल को फोन कर […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन