अलर्ट: पीएम मोदी के त्रिपुरा दौरे से पहले BSF ने संभाला मोर्चा, भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ाई गई गश्त

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 02 जनवरी 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के त्रिपुरा दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। राज्य सरकार की तैयारी के अलावा भारत-बांग्लासदेश सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल की तैनाती कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जनवरी (मंगलवार) को त्रिपुरा का दौरा करेंगे।  प्रधानमंत्री अपने इस दौरे पर राजधानी अगरतला में महाराजा बीर बिक्रम एयरपोर्ट के एक नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और फिर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने बताया कि प्रधानमंत्री 4 जनवरी को महाराजा बीर बिक्रम एयरपोर्ट के एक नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करने के लिए त्रिपुरा आएंगे। पीएम मोदी के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण  के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। बता दें कि नए एकीकृत टर्मिनल इमारत (एनआईटीबी) का निर्माण 3,400 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है

सुरक्षा व्यवस्था सख्त

सीमा सुरक्षा बल की 120 बटालियन के कमांडेंट रत्नेश कुमार ने बताया कि जब भी वीवीआईपी लोगों का दौरा होता है, तो कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए सतर्कता बढ़ा दी जाती है। इलाकों में गश्त भी बढ़ा दी गई है। सीमा सुरक्षा बल के जवान रात को भी सीमा पर गश्त बढ़ा दिए हैं। जवान ड्रोन और स्पाई कैमरा समेत आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल अपने दुश्मनों पर नजर बनाए हुए हैं। बीएसएफ के आला अधिकारियों ने कहा बताया कि अगले साल तक भारत-बांग्लादेश के बीच कटीले तार के बाड़ से सील कर दिया जाएगा, जिसके बाद तनाव कम रहने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Next Post

तेलंगाना और यूपी में आलू पर तकरार, फंस गए ओवैसी; जानिए क्या है विवाद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 02 जनवरी 2022। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आंच तेज हो गई हैं। सरकार सहित विपक्ष के नेता चुनाव प्रचार के लिए कमर कस चुके हैं। इसी बीच तेलंगाना सरकार ने उत्तर प्रदेश से आलू की खरीद पर रोक लगा दी है। इधर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप