‘दृष्टि दान’ में रंजना श्रीवास्तव का प्रभावशाली अभिनय

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 12 जुलाई 2022। मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी में नाटक बहुत ही कम देख पाते हैं। हालांकि थियेटर में कलाकारों का अभिनय दिल को बहुत सकून देता है। पिछले दिनों मुंबई के पृथ्वी थियेटर में रंगमंच, सीरियल और फिल्मों के दिग्गज कलाकार अंजन श्रीवास्तव के आमंत्रण पर मुझे   रविंद्र नाथ टैगोर की कहानी दृष्टी दान पर एक नाटक देखने का मौका मिला। वैसे तो ये कहानी मूल रूप से रविंद नाथ टैगोर की है लेकिन दिवंगत सागर सरहदी साहब ने इसे नाटक का स्वरूप दिया और उनके भतीजे रमेश तलवार ने इसे बनाने का निश्चय किया। कोरोना काल में ही सागर साहब हम सबको छोड़ कर चल दिए लेकिन अपने नाटकों के माध्यम से वो आज भी मानो हम सबके बीच जीवित हैं। यह नाटक एक लड़की पर आधारित है जिसका पति डॉक्टरी की पढ़ाई पढ़ रहा है और अपनी पत्नी के आंखों पर ही अपना इलाज शुरू करता है और उसकी आंखे खराब होने लगती हैं जिसका उसका भाई विरोध करता हैं लेकिन लड़की यानी कुमु अपने पति का मान रखते हुए बंगाली डॉक्टर की दवा फेक देती है। फिर उसका पति एक अंग्रेज डॉक्टर को लेकर आता है, जो बताता है कि आंख इतना खराब हो गई है कि बिना आपरेशन के ठीक नहीं होगा। वह आपरेशन करता है, लेकिन आपरेशन सफल नहीं होता और कुमू दृष्टि हीन हो जाती है।  कुछ दिन बाद कूमू का पति दूसरा विवाह करने की सोचता है लेकिन ऐन वक्त पर कुमु का भाई हेमांगी से विवाह कर न  सिर्फ  अपनी बहन का जीवन बचा लेता है बल्कि अपने बहनोई को सही रास्ते पर ले आता हैं। 

अब आते हैं नाटक के कलाकारों के ऊपर कूमु के पति की भूमिका में है विकास रावत जिन्होंने बड़ी मासूमियत से अपना किरदार निभाया हैं। कुमू के वकील भाई की भूमिका नीरज ने की है। ये एक गंभीर किरदार था जिसके साथ उन्होंने पूरा न्याय किया है। कुमु की भूमिका प्रियाल घोरे ने निभाई है। एक अंधी लड़की की भुमिका करते हुए वो बेहद सहज थी उनका किरदार एक भावनात्मक रूप से ज्यादा मजबूत था लेकिन उनका रोना भी दिल को छू गया। रंजना श्रीवास्तव अभिनेता अंजन श्रीवास्तव की बेटी है। उन्होंने नाटक में बेहद प्रभावशाली किरदार हेमांगी को निभाया है। उनकी भूमिका एक चुलबुली लड़की की है। उनके आते ही नाटक में एक चुलबुले पन का अहसास होने लगता है और वो नाटक के अंतिम भाग में जब ब्याह कर आती है तो बेहद सहज और दिल को छूती हैं। वैसे अंजन श्रीवास्तव ने भी एक छोटी सी भूमिका निभाई है जिसके बारे में उन्होंने कहा कि वो चाहते थे उनकी उपस्थिति से नए कलाकारों का मनोबल बढ़े। 

ईप्टा के दिग्गज कलाकार मसूद अख्तर साहब भी छोटी लेकिन प्रभावशाली दिखे। रमेश तलवार का निर्देशन कमाल का है और स्वर्गीय सागर सरहदी साहब का नाटक लेखन उच्च श्रेणी का हैं। दृष्टी दान नाटक को देख कर लगा कि ये आज भी सजीव है और आज के जमाने में कही न कही घटित हो रहा होगा। नाटक के अंत में मसूद साहब ने स्टेज पर रिंकी भट्टाचार्य को बुलाया। ये विमल राय की बेटी और प्रसिद्ध निर्देशक और लेखक वासु भट्टाचार्य की पत्नी है। उन्होंने नाटक को बंगाल शैली में देने में अपना खूब योगदान दिया। खैर इस वक्त रविंद्र नाथ टैगोर के जन्म शताब्दी अवसर चल रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

मजहब नहीं, मुल्क की मुसीबत है जनसंख्या विस्फोट; योगी के बयान के बाद नकवी की प्रतिक्रिया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 जुलाई 2022। देश में जहां जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने की मांग हो रही है वहीं इसपर अब राजनीति भी तेज हो गई है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस मामले पर ट्वीट कर लोगों को मानसिकता […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप