“न्यायपालिका के दरवाजे हर नागरिक के लिए हमेशा खुले”: संविधान दिवस पर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 26 नवंबर 2023। संविधान दिवस समारोह पर सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने देश को संबोधित करते हुए भरोसा दिलाया कि न्यायपालिका के दरवाजे हर एक नागरिक के लिए लिए हमेशा खुले हैं. उन्होंने कहा कि किसी को भी अदालत में आते हुए नहीं डरना चाहिए. लोगों का  विश्वास ही हमारा श्रद्धास्थान है. सीजेआई ने कहा कि यहां आया हर एक मुकदमा संविधान के राज की मिसाल है. संविधान अन्य विवादों के साथ राजनीतिक विवाद सुलझाने का भी अधिकार देता है. बाबासाहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा प्रतीक है कि संविधान न्याय के लिए कोर्ट तक पहुंचने का अधिकार भी सुनिश्चित करता है।

न्यायपालिका पर लोगों का भरोसा-सीजेआई

चीफ जस्टिस ने कहा कि लोग साफ हवा और साफ पानी की आस लिए भी सुप्रीम कोर्ट का रुख करते हैं. उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में लोगों का भरोसा इस कदर है कि वो पोस्टकार्ड के जमाने में भी एक चिट्ठी लिखकर सुप्रीम कोर्ट से न्याय की गुहार लगाते रहे हैं और संतुष्ट होते रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स इसकी गवाह हैं. सीजेआई ने कहा कि पिछले साल राष्ट्रपति ने जेलों में भीड़भाड़ पर चिंता जताई थी. इस पर भी काम किया गया. उन्होंने कहा कि हमने जेलों और ट्रायल कोर्टों को आदेश को जल्द से जल्द पहुंचाने की व्यवस्था को तेज किया है. इसके अलावा सालों पुरानी जेल नियमावलियों को दुरुस्त करने के लिए परीक्षण किया जा रहा है।

सीजेआई ने बताया-क्यों मना रहे संविधान दिवस?

अंबेडकर की मूर्ति स्थापना पर सीजेआई ने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा का अदालत तक पहुंचने का अधिकार ही संवैधानिक अधिकार और स्वतंत्रता का मूल है.  जिस तरह संविधान हमें राजनीतिक मतभेदों को सुलझाने की अनुमति देता है, उसी तरह अदालत हमें विवादों को सुलझाने की अनुमति देती है. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि हम गणतंत्र और स्वतन्त्रता दिवस मनाते हैं, फिर हम संविधान दिवस क्यों मना रहे हैं? इस सवाल का जवाब उपनिवेशवाद से मुक्ति के इतिहास में छिपा है,  जहां देशों ने स्वतंत्रता के दरवाजे केवल आत्मसंकल्प के लिए खोले. चीफ जस्टिस ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर ने अपने संबोधन में पूछा था कि भारत के संविधान और आजादी का क्या होगा? उन्होंने कहा भारत  ने न सिर्फ संवैधानिक लोकतंत्र को बरकरार रखा बल्कि लोगों ने इसे आत्मसात भी किया।

क्षेत्रीय भाषाओं में हो रहा SC के फैसलों का अनुवाद-सीजेआई

चीफ जस्टिस ने कहा कि हम इस तथ्य का सम्मान करते हैं कि संविधान मौजूद है और यह काम करता है, जिसकी वजह से हम और ये देश चल रहा है. उन्होंने कहा कि हमने स्वतंत्रता की ऊर्जा को संवैधानिक लोकतंत्र के जहाज को बनाए में सफलतापूर्वक जारी रखा है और यह आगे भी जारी रहे यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के क्षेत्रीय भाषा में अनुवाद पर कार्य किया गया.  सुप्रीम कोर्ट ने पहली बैठक के बाद से अंग्रेजी में 36,068 फैसले दिए हैं. सभी फैसले अब ई एससीआर प्लेटफॉर्म पर निःशुल्क उपलब्ध हैं। आज हम E- SCR को हिंदी में लॉन्च कर रहे हैं. 21,388 निर्णयों का अनुवाद, परीक्षण और E- SCR पोर्टल पर अपलोड किया गया है, बाकी निर्णयों का परीक्षण किया जा रहा है. वही पंजाबी, तमिल, गुजराती, मराठी, असमिया, उर्दू, गारो, खासी और कोंकणी, बंगाली में भी अनुवादित 9276 निर्णय ईएससीआर पोर्टल पर अपलोड किए गए है।

Leave a Reply

Next Post

पटवारी की हत्या पर कमलनाथ का आरोप; कहा- शिवराज सरकार के दौरान पनपा भ्रष्टाचार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 26 नवंबर 2023। मध्य प्रदेश के शहडोल में अवैध खनन रोकने गए पटवारी की हत्या के मामले में सियासत तेज हो गई है। इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप