गाजीपुर में किशोरी की मौत पर बड़ा एक्शन, परिवार को सरकार ने दी 5 लाख की सहायता, 1.5 बीघा जमीन और मुख्यमंत्री आवास

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ/गाजीपुर 26 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक गांव में हाल में गंगा नदी में 15 वर्षीय किशोरी का शव मिलने के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। राज्य सरकार की ओर से शनिवार रात जारी बयान के अनुसार, पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर, राज्यसभा सदस्य डॉ. संगीता बलवंत और भाजपा विधान परिषद के सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने किशोरी के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से ताल्लुक रखने वाली किशोरी का शव 15 अप्रैल को गंगा नदी से बरामद किया गया था। 

परिजनों ने यौन उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। राजभर ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी। बयान में कहा गया, ”परिवार को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा गया। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र और कृषि प्रयोजन के लिए भूमि पट्टे का प्रमाण पत्र भी दिया गया, ताकि परिवार को स्थायी आवास और सुरक्षा का आश्वासन मिल सके।” अधिकारियों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के उपलब्ध कराया जाएगा। 

इस बीच, समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को घोषणा की कि पार्टी अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल 29 अप्रैल को गांव का दौरा करेगा और किशोरी के पिता से मुलाकात करेगा। इससे पहले, 22 अप्रैल को जब सपा का एक प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा था, तब झड़प हुई थी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि “प्रभावशाली तत्वों” और गांव के प्रधान ने उनके कार्यकर्ताओं पर हमला किया। किशोरी के पिता ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि मुख्य आरोपी को उनकी शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया है और कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा, “मैं अपनी बेटी की मौत से बेहद दुखी हूं और नहीं चाहता कि कोई भी नेता सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए मेरे घर आए।” उन्होंने मामले में पुलिस कार्रवाई पर संतोष भी जताया। 

Leave a Reply

Next Post

'मेरे बेटे के अपनी मां के साथ संबंध, उसे मार डाला', बाप ने किया कत्ल; शव को कमरे में बंद कर जड़ा ताला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर प्रयागराज 26 अप्रैल 2026। प्रयागराज से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। करेली थाना इलाके में शुक्रवार देर रात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। एक पिता ने जूसर के हैंडल से सिर कुंचकर 20 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। इसके […]

You May Like

लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण....|....फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास....|....फीफा के रंग में रंगीं सोनिया बंसल