जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस की पूछताछ

admin
शेयर करे

रियल स्टेट दस्तावेजों की जांच तेज

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंदौर, 25 जुलाई 2026। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के परिजनों से जुड़े मामलों में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी को पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस का कहना है कि 9 जुलाई से शुरू हुई जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर सभी संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच में जिसका भी नाम सामने आएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

डीएसपी नरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक, 9 जुलाई को एनडीपीएस एक्ट के तहत इरफान खान और संजय कौशल की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया। पूछताछ में नाना पटवारी सहित अन्य लोगों के नाम सामने आने पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी। इसी दौरान जमीन से जुड़ी कथित धोखाधड़ी और ऑनलाइन सट्टे से संबंधित मामलों की भी जांच शुरू की गई। हाल ही में मानव गंगवानी को न्यायालय के आदेश पर 27 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, भरत पटवारी और सुमित मंत्री ‘क्रेस प्रायर’ नामक कंपनी के निदेशक रहे हैं। इसी कंपनी और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच के सिलसिले में भरत पटवारी को तलब किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि वर्ष 2010 के बाद ‘पटवारी रियल एस्टेट’ नामक फर्म का संचालन शुरू हुआ, जिसके माध्यम से सुमित मंत्री को एक जमीन बेची गई थी। बाद में इस परियोजना का संचालन ‘कृष्णन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम से किया गया। पुलिस के अनुसार, शुरुआत में नाना पटवारी और भरत पटवारी इस कंपनी के निदेशक थे। बाद में भरत पटवारी के स्थान पर सतीश पटवारी को निदेशक बनाया गया। पूछताछ के दौरान यह जानकारी भी सामने आई कि नाना पटवारी एक प्रॉपर्टी कंपनी के निदेशक रह चुके हैं।

पुलिस अब संबंधित कंपनियों के दस्तावेज, जमीन के सौदों और वित्तीय लेनदेन की गहन जांच कर रही है। मूल शिकायत शुभम वैली कंपनी से जुड़े मामले की है, जिसमें सुमित पटेल का नाम भी सामने आया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नाना पटवारी और सुमित मंत्री के बीच हुए कथित समझौते तथा सुमित पटेल की भूमिका क्या रही। अधिकारियों का कहना है कि अब तक मिले सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही इस मामले में कुछ और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

अमर अग्रवाल बोले-सवालों से विकास नहीं होता,जनता को रिजल्ट चाहिए

शेयर करेशैलेष पांडे पर पलटवार, कहा- विधानसभा सिर्फ सवाल पूछने का मंच नहीं छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर, 25 जुलाई 2026। बिलासपुर में भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने पूर्व विधायक शैलेष पांडे के बयान पर तीखा पलटवार किया। बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि केवल 392 सवाल […]

You May Like

MP में पटवारियों पर सीधे एफआईआर नहीं होगी....|....तमिलनाडु के नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार....|....जगदलपुर की बुक डिपो में लगी आग:धुआं उठा तो लोगों ने देखा....|....मरवाही में तीन हाथियों की दस्तक, मकानों और फसलों को नुकसान....|....जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर पड़ा छापा....|....सुकमा में माओवादियों के हथियारों का जखीरा बरामद, जंगल में जमीन के नीचे छिपाए गए 47 जिंदा कारतूस भी मिले....|....देश की शान बनी छत्तीसगढ़ की कला, राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ निमंत्रण में मिली खास जगह....|....भाजपा सरकार शिक्षकों जी सेवा अवधि घटाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही....|....बिजली सस्ती होने का दावा जनता के कटे पर नमक छिड़कने वाला- कांग्रेस....|....निर्वाण बिरला ने कीर्तन से बांधा आध्यात्मिक रंग