भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 दुर्ग-भिलाई, 19 सितंबर 2026। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रसमड़ा स्थित रायपुर पॉवर एंड स्टील लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर और मैनेजिंग डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस के मुताबिक भिलाई स्टील प्लांट से लोहे का कबाड़ चोरी कर रसमड़ा स्थित रायपुर पॉवर एंड स्टील प्लांट में खपाने की बात सामने आई थी। इसी मामले में पुलिस ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार गर्ग और डायरेक्टर संदीप कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले में अब तक  21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट के GMऔर AGM समेत 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस लोहे का कबाड़ फैक्ट्री तक पहुंचाने वाले लोगों की तलाश में लगी है। बहरहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। गिरफ्तार विनोद कुमार गर्ग रायपुर के भाठागांव स्थित वालफोर्ट सिटी के रहने वाले हैं। वे रायपुर पॉवर एंड स्टील लिमिटेड में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, वहीं संदीप कुमार सिंह दुर्ग के स्मृति नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं और कंपनी में डायरेक्टर हैं। 

तकनीकी जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर भिलाई स्टील प्लांट से चोरी किया गया लोहे का कबाड़ रसमड़ा स्थित रायपुर पॉवर एंड स्टील लिमिटेड में खपाए जाने की बात सामने आई। गिरफ्तार किए आरोपियों से पूछताछ कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं और कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री नेताम

शेयर करेमहाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को किया नमन, पांचवें दिन के कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 19 सितम्बर 2026। 41वें चक्रधर समारोह की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम शामिल हुए। उन्होंने […]

You May Like

तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम....|....संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री नेताम....|....भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार....|....कैथल में दुष्कर्म का मामला: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप....|....अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला कांस्टेबल की पत्नी समेत दो की मौत....|....लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद....|....दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा....|....उत्तरी दिल्ली में हर दूसरा युवा बेरोजगार....|....कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बना था निर्माण....|....लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर