निर्माता निर्देशक संजीव आर सिंह की कॉमेडी हिंदी फिल्म “रंगीला दारूवाला” का पोस्टर लॉन्च

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 29 जूून 2024। जल्द रिलीज होने वाली कॉमेडी हिंदी फिल्म “रंगीला दारूवाला” का पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है। अगले माह इसका ट्रेलर और म्युज़िक लांच किया जाएगा। फ़िल्म के निर्माता निर्देशक संजीव आर सिंह हैं जबकि इस फ़िल्म में डैशिंग स्टार अशोका ठाकुर और गंगा अधिकारी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म के निर्माता संजीव आर सिंह, चेतन पी झाला और रवीना हैं। गा मोशन पिक्चर्स और लैंडमार्क मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फ़िल्म में शाह आलम ने दारूवाला का किरदार निभाया है जबकि क्रिएटिव डायरेक्टर सत्याजीत राजपूत ने भी फ़िल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फ़िल्म के लेखक आनंद राव हैं। फ़िल्म के पोस्टर पर इसकी टैगलाइन आकर्षित करती है “नो लॉजिक, नो मैजिक ओनली एंटरटेनमेंट”। 

फ़िल्म के निर्माता निर्देशक संजीव आर सिंह डीओपी भी हैं। बतौर सिनेमेटोग्राफर उन्होंने काफी फिल्में की हैं और अब निर्देशक के रूप में इस फ़िल्म से अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं। उनका कहना है कि यह बेहद सिचुएशनल कॉमेडी है जिसमे सभी एक्टर्स ने बड़ी मेहनत और शिद्दत से काम किया है। सिनेमा सिर्फ पैसों से नहीं बल्कि पैशन से बनाया जाता है और यह जुनून आपको फ़िल्म में दिखेगा। फ़िल्म के डैशिंग स्टार अशोका ठाकुर की भी यह पहली फ़िल्म है और वह इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि ऎक्ट्रेस गंगा के साथ काम करने का उनका अनुभव यादगार रहा। फ़िल्म बेहद हंसाएगी और भरपूर मनोरंजन करेगी। संजीव सिंह जी कमाल के निर्देशक हैं।

खूबसूरत अभिनेत्री गंगा अधिकारी ने बताया कि उन्हें भी इस फ़िल्म से बेहद उम्मीदें हैं। काफी कॉमिक टाइमिंग वाली फ़िल्म है। निर्माता निर्देशक संजीव सिंह ने इसे बड़े जुनून के साथ बनाया है। इसके गाने भी काफी अच्छे हैं।

Leave a Reply

Next Post

LAC के पास हादसा: लद्दाख में नदी पार करने का अभ्यास कर रहे टैंक सवार जवान बहे, JCO सहित पांच ने गंवाई जान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लद्दाख 29 जून 2024। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में टैंक से नदी पार करने के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में जेसीओ सहित पांच जवान की जान चली गई। यह दुर्घटना रात एक बजे के करीब चुशूल से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ