देवघर में बस और ट्रक की टक्कर में छह कांवड़ियों की मौत, कई घायल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

देवघर 29 जुलाई 2025। झारखंड के देवघर में मंगलवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह कावड़ियों की मौत हो गई। दरअसल कांवड़ियों को लेकर जा रहा वाहन एक अन्य वाहन से टकरा गया, जिससे छह कांवड़ियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार को सुबह 4.30 बजे हुई, जब कांवड़ियों को ले जा रही बस मोहनपुर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले जमुनिया इलाके में गैस सिलेंडर ले जा रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में कई घायलों की गंभीर को देखते हुए मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा
देवघर के एसडीओ सदर रवि कुमार का कहना है, ‘दुर्घटना की सूचना सुबह करीब 4-5 बजे मिली। देवघर से बासुकीनाथ दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और बस एक ट्रक से टकरा गई। इसके बाद बस ईंट के ढेर से टकरा गई। हादसे में बस के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, और पांच अन्य लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। शवों को सदर अस्पताल लाया गया है। छह लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है, और 23 घायलों का इलाज चल रहा है।’ देवघर के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि घायलों में से नौ लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें एम्स देवघर में शिफ्ट किया गया है।

मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका
दुमका जोन के इंस्पेक्टर जनरल शैलेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में छह कांवड़ियों की मौत हुई है और कई घायल हैं। जिला प्रशासन ने नजदीकी सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। ट्रैफिक पुलिस एसपी लक्ष्मण प्रसाद ने दावा किया है कि मृतकों का आंकड़ा छह से भी ज्यादा है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने तो हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत का दावा किया है। हालांकि अभी तक किसी सरकारी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

सांसद निशिकांत दुबे बोले 18 कांवड़ियों की मौत हुई
झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने हादसे पर ट्वीट किया है। निशिकांत दुबे ने हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत का दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘मेरे लोकसभा के देवघर में श्रावण मास में कांवर यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है । बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।’ झारखंड के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में इन दिनों श्रावणी मेले की वजह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। इस मंदिर में सावन के महीने में झारखंड के साथ ही बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के हो रहे संचालित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुलताई 29 जुलाई 2025। मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण