एंटरटेनमेंट से भरपूर ‘फुकरे 3’ दिसंबर 1 को देगी दस्तक

शेयर करे

अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 16 जून 2023। एक्सेल एंटरटेनमेंट की बेहद पॉपुलर फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त को लेकर एक एक्साइटिंग अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। ये फिल्म अपनी 10 वीं एनीवर्सरी के खास मौके पर यानी  1 दिसंबर, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है, जो कि दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए बहुत खुशी की बात है।लंबे इंतजार के बाद, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आखिरकार ‘फुकरे 3’ के लिए बहुप्रतीक्षित रिलीज डेट का खुलासा किया है। इससे पहले आए फिल्म के बाकी दोनों पार्ट्स ने सालों से लोगों का  अपार प्यार और सफलता हासिल की है। ‘फुकरे’ और ‘फुकरे रिटर्न्स’ ने दर्शकों को बांधे रखा था और 2013 और 2017 में बॉक्स ऑफिस पर एक हिट के रूप में उभरी थी। इस साल ये मजा तिगुना होने जा रहा है क्योंकि ‘फुकरे 3’ के आइकोनिक कैरेक्टर्स फिर से स्क्रीन्स पर अपनी जोरदार वापसी कर रहें है।

ऐसे में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘फुकरे 3’ एक और गुदगुदाने वाला और कभी न भूलने वाला सिनेमाई अनुभव देने का वादा करता है। इस फिल्म को टैलेंटेड मृगदीप सिंह लांबा ने डायरेक्ट किया हैं और वहीं रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर के तहत फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है।  वहीं इस फ़्रैंचाइज़ी की यात्रा का जश्न मनाने के लिए, निर्माताओं ने फुकरे की एक स्पेशल स्क्रीनिंग की योजना बनाई है, जिससे प्रशंसकों को पुरानी यादें एंजॉय करने और इस खास मौके का जश्न मनाने का मौका मिलेगा। बता दें,  ‘फुकरे’ ने हिंदी सिनेमा की सबसे प्रिय देसी कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक के रूप में दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया है। इस फिल्म ने चूचा, हनी, पंडित जी, भोली पंजाबन, लाली जैसे आइकोनिक किरदारों की एक लाइनअप पेश की है, जो सभी अब फुकरे 3 के लिए स्क्रीन पर फिर से आने के लिए तैयार हैं।

वैसे एक्सेल एंटरटेनमेंट जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल चाहता है, डॉन, डॉन 2 जैसी कई और ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के लिए जाना जाता रहा है जिसने अपनी शानदार स्टोरीटेलिंग के साथ हमेशा दर्शकों को लुभाना जारी रखा है। अब ये प्रोडक्शन हाउस अपनी अगली फिल्म फुकरे 3 की रिलीज डेट के साथ सामने आया है जोकि 1 दिसंबर 2023 है। इसी के साथ बड़े पर्दे पर एक बार फिर जुगाडू बॉयज़ के एडवेंचर को देखने के लिए आप सब तैयार हो जाइए।

Leave a Reply

Next Post

आदिपुरुष में प्रभास के पिता की भूमिका में नज़र आएंगे अभिनेता कृष्णा कोटियन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 16 जून 2023। मनोज बाजपेयी के साथ फिल्म ‘बंदा’ में हाल ही में अपने प्रदर्शन के लिए जाने जाने वाले अभिनेता कृष्णा कोटियन, ‘अदिपुरुष’ और ‘द ट्रायल’ के आगामी रिलीज के साथ एक उल्लेखनीय हैट-ट्रिक का जश्न मना रहे है। ‘गांधी vs गोडसे एक युद्ध’ […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग