पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

पटना, 25 अक्टूबर 2026। बिहार की राजधानी पटना में बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याण बीघा रोड पर शनिवार को पुलिस और हथियारबंद अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सौरभ सिंह के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से दो पिस्टल, दो मैगजीन और 14 कारतूस बरामद किए हैं। घटना में एक महिला सब-इंस्पेक्टर को भी हल्की चोट आई है।

हथियार बरामद कराने के लिए आरोपी को लेकर पहुंची थी पुलिस

जानकारी के अनुसार, रामकृष्णा नगर थाने की पुलिस ने सितंबर में गैराज संचालक अंजनी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने मुख्य आरोपी सौरभ सिंह के पास हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि हथियार कल्याणपुर रोड के पास छिपाकर रखा गया है। इसके बाद रामकृष्णा नगर और बख्तियारपुर थाने की पुलिस टीम आरोपी सौरभ सिंह को लेकर हथियार बरामद करने के लिए बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान सौरभ ने मौका पाकर लोडेड हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। उसकी गोली पुलिस की गाड़ी के बोनट में जा लगी।

महिला एसआई ने की जवाबी फायरिंग

पुलिस टीम पर गोली चलाए जाने के बाद रामकृष्णा थाने की बैरिया ओपी प्रभारी पूजा कुमारी ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली सौरभ सिंह के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। मुठभेड़ के दौरान महिला सब-इंस्पेक्टर को भी हल्की चोट आई है। घटनास्थल से पुलिस ने दो पिस्टल, दो मैगजीन और 14 कारतूस बरामद किए हैं।

सौरभ पर हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सौरभ सिंह मूल रूप से लखीसराय जिले के बड़हिया का रहने वाला है। वह वर्तमान में रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के कंकड़बाग में रह रहा था। उसके खिलाफ पहले से हत्या के दो और आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड और गैराज संचालक अंजनी की हत्या से जुड़े मामले में उसकी भूमिका की जांच कर रही है।

एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम पहुंची। टीम ने मौके की जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। साथ ही, बरामद हथियारों और कारतूसों की भी जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं

शेयर करेउच्च न्यायालय ने खारिज की केंद्र की अपील छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बिलासपुर, 25 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती मामले में केंद्र सरकार की अपील खारिज कर दी है। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश कृष्ण राम महापात्र और न्यायाधीश संतोष शर्मा की पीठ […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई