मां मनका दाई मंदिर में चोरी, लाखों रुपये पार, सोता रहा चौकीदार, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर चांपा 16 मार्च 2024। जांजगीर चांपा जिले के ग्राम खोखरा में प्रसिद्ध मां मनका दाई मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर से पांच नग दान पेटी, चांदी का लोटा, एक नथनी और देवी मां के पहने हुए करधन की चोरी हुई है। चोरों ने अपने चेहरे को कपड़ों से ढका हुआ है। वहीं चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में तीन चोर कैद हुए हैं, दानपेटी के बगल में चौकीदार सोया हुआ है, जिसे चोरी का पता नहीं चल पाया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रसिद्ध मंदिर मां मंदिर दाई में शुक्रवार की बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया है। मंदिर में अब तक 5वीं बार चोरी हुई है, आज शनिवार की सुबह जब पुजारी मंदिर में पूजा करने पहुंचा तो देखा कि मंदिर में रखे सामान बिखरे हुए थे, वहीं पांच नग दान पेटी नहीं थे। वहीं मंदिर के अंदर देवी मां के पहने हुए एक नथनी, करधान भी नहीं था। मंदिर में चोरी की घटना की जानकारी मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की गई है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए तीन चोर

मां मनका दाई मंदिर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी घटना सामने आई है। जिसमें तीन चोर नजर आ रहे हैं जिन्होंने अपने चेहरे को कपड़ों से ढका हुआ है। वहीं चौकीदार भी मंदिर के अंदर सोया हुआ नजर आ रहा है। सीसीटीवी कैमरे में चोर मंदिर में दान पेटी को उठाकर लेजाते नजर आ रहे है। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है,जिसके आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। 
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने कहा कि मंदिर से लगभग 1.50 लाख रुपये की चोरी हुई है। सीसीटीवी कैमरे में चोर नजर आ रहे है, सूचना मिलने पर डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि यह चोर गिरोह बाहर का है, मंदिर परिसर में जितने भी मोबाल टावर एक्टिव थे उनकी सूची बनाई जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

सीएसके के पूर्व खिलाड़ी का बड़ा दावा, सीजन के बीच में कप्तानी छोड़ सकते हैं धोनी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 मार्च 2024। भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में वनडे और टी20 विश्व का खिताब दिला चुके महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में लंबे समय से चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की कमान संभाले हुए हैं। धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई ने पांच बार आईपीएल का […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर