मोदी सरकार इस धोखे में हैं कि किसानों को बरगलाया, बहकाया और धमकाया जा सकता है : शैलेश नितिन त्रिवेदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

रमन सिंह भी किसानों को लेकर इसी मुगालते का शिकार थे

छत्तीसगढ़ के किसानों ने भाजपा और रमन सिंह सरकार का मुगालता 2018 में दूर कर दिया

मोदी सरकार का यह मुगालता भी देश के किसान दूर कर देंगे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 26 दिसंबर 2020। किसानों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और छत्तीसगढ़ के रमन सिंह जैसे नेताओं की लगातार राजनैतिक कलाबाजी पर प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मोदी सरकार इस धोखे में हैं कि किसानों को बरगलाया बहकाया और धमकाया जा सकता है। रमन सिंह भी किसानों को लेकर इसी मुगालते का शिकार थे। छत्तीसगढ़ के किसानों ने भाजपा और रमन सिंह सरकार का मुगालता 2018 के विधानसभा चुनावों में दूर कर दिया। मोदी सरकार का भी यह मुगालता भी देश के किसान दूर कर देंगे।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बिना मांगें किसान आंदोलनकारियों को केरल में आंदोलन की सलाह देने को हताशा और निराशा का जीता जागता सबूत निरूपित करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि पीएम अब किसानों के साथ जुमलेबाजी पर उतर आए हैं।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 2014 के चुनाव में देश के किसानों को स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने का वादा कर किसानों को बहकाने का काम मोदी भाजपा ने किया था। 2019 लोकसभा चुनाव में किसान सम्मान निधि 6000 सलाना जमा करने का वादा देकर किसानों को बहकाया गया। भाजपा नेताओं ने किसानों की ही नहीं बल्कि वोट लेने के देश के आम जनता को झूठे सपने दिखाकर बहकाया है। भाजपा सरकार किसानों की मांगों पर जवाब देने के बजाय भाजपा फूट डालो राज करो की नीति अपना रही है। किसानों के खिलाफ असत्यहीन झूठे आरोप लगा रही है। 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मोदी सरकार कृषि कानूनों में संशोधनों की बात कर रही है। एक दो साल लागू करके देखने की बात जिम्मेदार मंत्री कर रहे है। इससे स्पष्ट है कि इन किसान विरोधी कानूनों को लागू करने का एजेन्डा तय हो चुका है और किसान हितों को तिलांजलि करने का भाजपा की मोदी सरकार मन बना चुकी है। 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद किसानों की कर्ज माफी, 2500 रू. धान का दाम जैसे क्रांतिकारी फैसले लिये गये है जो छत्तीसगढ़ के भाजपा नेतृत्व से बर्दाश्त नहीं हो रहा है। मोदी सरकार की तरह छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता डॉ. रमन सिंह धरमलाल कौशिक किसानों के बरगलाने बहकाने और धमकाने में लगे है। पहले छत्तीसगढ़ के किसानों को समर्थन मूल्य से ऊपर राशि देने पर छत्तीसगढ़ के किसानों के धान से बना चांवल सेन्ट्रल पूल में नहीं लेने की धमकी छत्तीसगढ़ के पूरे किसानों को दी गयी। इस साल बारदाना आपूर्ति को भाजपा की केन्द्र सरकार ने बाधित किया है। 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि एक ओर अपने आपको नेता कहने और समझने वाले भाजपा नेताओं ने किसानों की धान खरीदी में बाधा डालने का हर संभव प्रयास किया है, वहीं दूसरी ओर धान खरीदी को लेकर किसान हितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार पर कोई आरोप लगाने और अव्यवस्था फैलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते है। भाजपा नेताओं के इस दोहरे चरित्र को छत्तीसगढ़ की जनता और खासकर किसान मजदूर भाई बखूबी समझ चुके हैं, जान गये हैं।

Leave a Reply

Next Post

दो वर्षों में छत्तीसगढ़ को दो दर्जन से ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार : भारत सरकार ने राज्य की भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियों को सराहा

शेयर करेकुपोषण मिटाने, रोजगार, शिक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने में मिली सफलताएं गरीबों को घर देने के लिए 01 जनवरी 2021 को प्रधानमंत्री के हाथों मिलेगा पुरस्कार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 27 दिसंबर 2020। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के विकास के लिए पिछले […]

You May Like

वाईएसआरसीपी, टीडीपी और जनसेना भाजपा की बी टीम', आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर भड़के राहुल गांधी....|....तरुण तहलियानी की मौजूदगी में अनन्‍या पांडे ने किया "तस्‍वा" का उद्घाटन....|....सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद....|....झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में पोलिंग पार्टियों की हेलीकॉप्टर से रवानगी शुरू....|....बीजापुर में 12 नक्सलियों के शव को जिला अस्पताल लाया गया....|....करीना कपूर को मध्य प्रदेश हाइकोर्ट का नोटिस; धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप....|....सीएम साय समेत मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने ओडिशा-झारखंड में डाला डेरा, कर रहे धुआंधार प्रचार....|....जगदलपुर की 14 सदस्यीय टीम पहुंची उत्तराखंड, चमोली में बर्फ से घिरे पहाड़ की चोटी पर फहराया तिरंगा....|....टाॅप बॉलीवुड अभिनेत्रयों को ब्रांड एंबेसडर बनाने वाले बिल्डर पर ED का एक्शन, 52 करोड़ की संपत्ति जब्त....|....चेन्नई की हार से जागी इन टीमों की उम्मीद,आरसीबी-गुजरात भी दौड़ में बरकरार