मुख्यमंत्री 25 फरवरी को बिलासपुर को देंगे 353.56 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

107.49 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित तिफरा फ्लाईओव्हर का करेंगे लोकार्पण
पुलिस कर्मचारियों के लिए निर्मित 264 आवासों, व्यापार विहार स्मार्ट रोड महाराणा प्रताप चौक-तारबहार चौक स्मार्ट सड़क का भी होगा लोकार्पण

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 24 फरवरी 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 फरवरी को बिलासपुर प्रवास के दौरान शहरवासियों को लगभग 353 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत के 97 विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री इन कार्यों में से 277 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत के 62 कार्यों का लोकार्पण और 76 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत के 35 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल बिलासपुर में जिन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उनमें 107 करोड़ 49 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर-रायपुर रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक पर नवनिर्मित तिफरा फ्लाईओव्हर, 36 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर विश्वविद्यालय में निर्मित अकादमी भवन, पहंुच मार्ग तथा बाउंड्रीवॉल, 28 करोड़ 48 लाख रूपए की लागत से तिफरा में पुलिस कर्मचारियों के लिए निर्मित 264 आवास, 26 करोड़ 83 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा व्यापार विहार स्मार्ट रोड महाराणा प्रताप चौक से तारबहार चौक तक निर्मित स्मार्ट रोड और 6 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत से व्यापार विहार में निर्मित प्लेनेटोरियम शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल बिलासपुर में जिन प्रमुख कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें 10 करोड़ 89 लाख रूपए की लागत से पुराना बस स्टैंण्ड, बिलासपुर में बनने वाली स्वचालित मल्टी लेबल कार पार्किंग, 9 करोड़ 99 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर स्मार्ट सिटी में स्थापित की जाने वाली जीआईएस समाधान प्रणाली के क्रियान्वयन से संबंधित कार्य, 5 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से मंगला भैंसाझार से दीनदयाल कॉलोनी, लोखण्डी रेलवे गेट तक बनने वाली 3.5 किलोमीटर 02 लेन सड़क, 4 करोड़ 85 लाख रूपए की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कोटा विकासखण्ड में 31.45 किलोमीटर लम्बाई की 9 सड़कों के नवीनीकरण कार्य तथा 3 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर में विभिन्न सड़कों के लिए सौर प्रावधान के साथ मौजूदा स्ट्रीट और सहायक रोशनी की दोहरी फीड में परिवर्तित करने के लिए हाइब्रिड सौर ऊर्जा प्रणाली का निर्माण कार्य शामिल है।

Leave a Reply

Next Post

कलेक्टर का रासायनिक अम्लीय प्रयोग का दौरा !

शेयर करेकलेक्टर की नेत्रहीन विद्यालय के बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना से लोगों को नेत्रहीन 2008 बैच के आईएएस याद आ गए साजिद खान/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोरिया (छत्तीसगढ़) 25 फरवरी 2022। कलेक्टर का प्रशासनिक दौरा उजियारपुर में जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्य से प्रारंभ होकर नेत्रहीन […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर