T20 वर्ल्ड कप के समीफाइनल में कौन सी टॉप 4 टीमें पहुंचेगी, पैट कमिंस ने की भविष्यवाणी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 06 मई 2024। टी20 वर्ल्ड कप में टॉप 4 टीमें कौन सी होगी, इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने अभी ही भविष्यवाणी कर दी है. दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान कमिंस ने टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर पूछे गए सवाल पर रिएक्ट किया है और जो जवाब दिया है उसने महफिल लूट ली है. दरअसल, पैट कमिंस ने इंटरव्यू में पूछा गया कि आपके अनुसार इस टी-20 वर्ल्ड कप में टॉप 4 टीमें कौन सी होगी? इस सवाल पर कमिंस ने कॉन्फिडेंस के साथ जवाब दिया और सीधे तौर पर कहा, “य़कीनन एक टीम ऑस्ट्रेलिया होगी, इसके अलावा बाकी की तीन टीमें आप चुन लें.” वहीं, जब कमिंस को बाकी की तीन टीम के नाम लेने पर जोर दिया गया तो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, “कोई भी तीन हो परवाह नहीं।

पैट कमिंस का यह जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि जून में टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है. पहली बार आईसीसी का बड़ा इवेंट अमेरिका में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया की  टीम ने साल 2021 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफलता पाई थी। इस बार मिचेल मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरूआत करेगी. बता दें कि कमिंस टेस्ट और वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान हैं. पिछले साल के वनडे वर्ल्ड कप में कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी संभाली थी और टीम ऑस्ट्रेलिया को खिताब दिलाया था।

ऑस्ट्रेलिया टीम: मिच मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैट वेड, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा

Leave a Reply

Next Post

गन्ने का जूस रोज दो से तीन गिलास पी जाते हैं तो जान लें किन लोगों के लिए है यह जहर की तरह, आज से पीना कर दें बंद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 06 मई 2024। गर्मियां आते ही खाने से ज्यादा लोग ठंडी-ठंडी चीजें पीना पसंद करते हैं. इस मौसम में जल जीरा, आम का पना,  नींबू पानी और गन्ने गन्ने का जूस सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. घर से बाहर निकलते ही जगह जगह गन्ने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप