BJP की चयन समिति में सांसद प्रज्ञा का नाम गायब, कांग्रेस ने कसा तंज, सांसद के ट्वीट से गरमाई सियासत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 10 जून 2022। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने संभागीय चयन समितियों की घोषणा की है। भोपाल संभागीय चयन समिति में भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम ही गायब है। इसको लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है।  बीजेपी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए भोपाल, जबलपुर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग की चयन समिति की गुरुवार देररात घोषणा की। इसमें भोपाल संभाग की चयन समिति में सांसद प्रज्ञा ठाकुर का नाम ही गायब है। रात में ही सांसद ने ट्वीट किया कि अगर बावत है तो समझो हम भी बागी है। जय सनातन, जय हिंदुत्व…। इस ट्वीट के राजनीति गलियारों में कई मायने निकाले जा रहे है। इसमें कांग्रेस ने तंज किया है।

कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने ट्वीट किया कि भाजपा के नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बनाई गई संभागवार चयन समिति में भोपाल संभाग से स्थानीय सांसद प्रज्ञासिंह ठाकुर ही गायब? बीजेपी की ये कैसे मजबूरी, साध्वी से कैसी दूरी..? क्या ये सिर्फ “आग” लगाने के ही काम आती है? 

Leave a Reply

Next Post

नगरीय निकाय में विजय के लिए बीजेपी का शंखनाद, सीएम प्रत्याशियों की घोषणा पर बोले बीजेपी का प्रत्याशी कमल का फूल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 10 जून 2022। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है। शुक्रवार को बीजेपी ने बूथ विजय संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में बूथ क्रमांक 1260 की बूथ समिति की बैठक में भाग लिया। […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन