कोरोना संक्रमण से जूझ रहे एसपी बालासुब्रमण्यम का चेन्नई के एमजीएम हॉस्पिटल में निधन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

दो दिन पहले बेटे चरण एसपी से कहा था- मुझे जल्दी से जल्दी घर जाना है

13 अगस्त से बिगड़ गई थी हालत तब से वेंटिलेटर पर ही थे एसपीबी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

74 साल के सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे कोरोनावायरस संक्रमण से जूझ रहे थे। इस बात की जानकारी उनके बेटे चरण एसपी और एमजीएम हॉस्पिटल ने दी। 5 अगस्त को हॉस्पिटल में एडमिट हुए बालू की हालत पिछले 48 घंटों से बेहद नाजुक बनी हुई थी और वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।

आखिरी बार 5 अगस्त को फैन्स से हुए थे मुखातिब

एसपी इंस्टाग्राम पर 5 अगस्त को आखिरी बार फैन्स से रूबरू हुए थे। एक वीडियो पोस्ट कर उन्होंने कहा था, “दो-तीन दिनों से मुझे थोड़ी परेशानी हो रही थी। सर्दी और बुखार भी था। मैं इसे आसानी से नहीं लेना चाहता था। जब जांच करवाने के लिए अस्पताल गया तो डॉक्टरों ने कहा कि यह कोरोना का हल्का मामला है। उन्होंने मुझे घर पर रहने और दवा लेने के लिए कहा। लेकिन, मैं ऐसा नहीं करना चाहता था क्योंकि मेरा परिवार बहुत चिंतित है। मैं अस्पताल में भर्ती हो गया। दो दिनों में मैं ठीक हो जाऊंगा। मैं यहां आराम करने के लिए आया हूं, इसलिए आप सभी का कॉल नहीं रिसीव कर सकता। मेरी चिंता के लिए धन्यवाद।”

इन गानों से है एसपी की खास पहचान

गानाफिल्म
आजा शाम होने आईमैंने प्यार किया
हम तुम दोनों जब मिल जाएंगेएक दूजे के लिए
हम बने तुम बने एक दूजे के लिएएक दूजे के लिए
पहला पहला प्यार हैहम आपके हैं कौन
मेरे जीवनसाथी प्यार किए जाएक दूजे के लिए
तेरे मेरे बीच में कैसा है ये बंधन अंजानाएक दूजे के लिए
बहुत प्यार करते हैं तुमको सनमसाजन
सच मेरे यार है, बस यही प्यार हैसागर

सलमान की आवाज थे एसपीबी

सलमान खान को अपनी आवाज से मशहूर करने वाले एसपी का पूरा नाम श्रीपति पंडितराध्युला बालासुब्रमण्यम है। बालू के उपनाम से मशहूर एसपी 16 भारतीय भाषाओं में 40 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए थे। 2011 में उन्हें पद्म भूषण अवॉर्ड से नवाजा गया था। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी दर्ज है।

Leave a Reply

Next Post

हम किसानों, गरीबों और ग्रामीणों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करेगोबर विक्रेताओं को आठ करोड़ रूपए का हुआ ऑनलाईन भुगतान गोधन न्याय योजना के तहत अब तक 20.72 करोड़ रूपये हितग्राहियों के खातों में अंतरित पंकज गुप्ता रायपुर 25 सितम्बर 2020 (छत्तीसगढ़ रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से गोधन न्याय योजना के तहत प्रदेश […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग