कपिल शर्मा शो में पहुंचे अक्षय कुमार, कपिल ने तोहफे में दी नोट गिनने की मशीन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

अक्षय कुमार ‘लक्ष्मी बम’ के प्रमोशन के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की आगामी फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। अब अक्षय कुमार अपनी फिल्म के प्रमोशन में जी-जान से लगे हैं। हाल ही में वह ‘लक्ष्मी बम’ के प्रमोशन के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सेट पर खूब मस्ती की. अब हाल ही में शो का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। 

इस वीडियो में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी ‘कपिल शर्मा शो ‘ पर एंट्री करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कपिल शर्मा समेत शो के सभी लोग अक्षय कुमार को गिफ्ट देते नजर आ रहे हैं। कॉमेडियन कह रहे हैं, “अक्षय पाजी की सिलवर जुबली हो रही है हमारे शो में, इसलिए सब उन्हें गिफ्ट देंगे.” जिसके बाद कपिल भी उन्हें नोट गिनने वाली मशीन का गिफ्ट देते हैं।

कपिल शर्मा के गिफ्ट देख अक्षय कुमार भड़क जाते हैं और कहते हैं, “ये है नोट गिनने वाली मशीन, अपने घर से लाकर दिया है इसने मुझे. इंडस्ट्री के आधे पैसे तो यही खाता है।” ‘द कपिल शर्मा शो’ के इस वीडियो को फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ इसी साल मई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना और लॉकडाउन के कारण लक्ष्मी बम की रिलीज डेट टाल दी गई. लक्ष्मी बम हिंदी भाषा आधारित हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसे साउथ के एक्टर राघव लॉरेंस ने डायरेक्ट किया है। 

Leave a Reply

Next Post

राजा महेन्द्र बहादुर सिंह के निधन पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 27 अक्टूबर 2020। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने राजा महेन्द्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुये कहा है कि महेंद्र बहादुर सिंह को जब राज्य गठन हुआ था तब प्रोटेम स्पीकर बनाए गए थे। वे अनेक बार जनप्रतिनिधि निर्वाचित हुये और […]

You May Like

मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण....|....फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास....|....फीफा के रंग में रंगीं सोनिया बंसल....|....जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय