नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, सभी जिलों में प्रभारी मंत्री नियुक्त; सम्राट को पटना की जिम्मेदारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 12 जून 2024। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बिहार में प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति कर दी है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पटना और विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर, भोजपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। वहीं सीएम नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी को पूर्णिया, नालंदा और मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को वैशाली का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद और मंत्री सुमित कुमार संह सारण का मंत्री बनाया गया है। 

वहीं बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार को नवादा, श्रवण कुमार को समस्तीपुर और मधेपुरा, पूर्व उपमुख्यंत्री रेणु देवी को सीवान, मंत्री मंगल पांडेय को दरभंगा और बेगूसराय, नीरज कुमार सिंह को कटिहार, मंत्री अशोक चौधरी को सीतामढ़ी और जहानाबाद, लेशी सिंह को मधबुनी, मदन सहनी को सुपौल, मंत्री नीतीश मिश्रा को अररिया और गया का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

'एक बूंद पानी भी बर्बाद नहीं होने देंगे': दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, ADM-SDM करेंगे पाइपलाइन की मॉनिटरिंग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 जून 2024। दिल्ली में जल संकट के बीच केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पानी की बर्बादी रोकने के लिए दिल्ली सरकार फैसला लिया है कि एडीएम-एसडीएम पानी की पाइपलाइन की मॉनिटरिंग करेंगे। सरकार का कहना है कि कहीं भी पानी की […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव